अद्धयात्म

महिषासुर वध के लिए किस देवता ने दुर्गा को दिए थे अस्त्र?

दsurya-1444474873स्तक टाइम्स/एजेंसी- नई दिल्ली:  मां दुर्गा ने अवतार लेकर महिषासुर सहित कई असुरों का वध किया। दुर्गा सप्तशती में देवी के अवतारों का वर्णन किया गया है। इस ग्रंथ के अनुसार एक बार जब महिषासुर ने देवताओं से स्वर्ग छीन लिया तो मां दुर्गा ने उसका वध किया था। इस दौरान विभिन्न देवताआें ने देवी को अपनी शक्ति से अस्त्र-शस्त्र प्रदान किए थे। जानिए किस देवता से मां ने कौनसा अस्त्र ग्रहण किया था।

भगवान शिव ने मां भगवती को त्रिशूल भेंट किया। विष्णुजी ने सुदर्शन चक्र तथा वरुण देव ने शंख भेंट किया था।
पवन देव ने धनुष-बाण भेंट किए, अग्निदेव ने अपनी प्रबल शक्ति प्रदान की तथा यमराज ने कालदंड भेंट किया।

देवराज इंद्र ने वज्र तथा घंटा भेंट किया। सूर्यदेव ने अपनी शक्ति से तेज दिया और प्रजापति दक्ष ने स्फटिक की माला भेंट की।

ब्रह्माजी ने मां को कमंडल दिया, सरोवरों ने कमल की ऐसी माला जो कभी न मुर्झाए, हिमालय ने सवारी के लिए सिंह भेंट किया।

Related Articles

Back to top button