मनोरंजन

महेश भट्ट ने किया पाकिस्तानी आर्टिस्ट को साइन

महेश भट्ट हमेशी बागी के तौर पर नजर आते हैं। हाल ही में जब उरी हमला हुआ था तब पाकिस्तानी कलाकारों पर अनाधिकारिक तौर पर बैन लगा दिया गया था। तब से किसी पाकिस्तानी कलाकर ने भारत में एक्ट या परफॉर्म नहीं किया है। लेकिन महेश भट्ट इसे पूरी तरह से बदलने वाले हैं। निर्माता निर्देशक ने पाकिस्तानी गायक शफकत अमानत अली को अपने अपकमिंग प्ले मिलने दो के एक गाने के लिए अप्रोच किया है। सूत्रों के अनुसार गायक और एक्टर को प्ले के लिए भी अप्रोच किया गया है।

प्ले को मुंबई और दिल्ली में जून के महीने में दिखाया जाएगा। इस बारे में बातचीत करते हुए भट्ट ने एक लीडिंग को बताया कि सीमापार शांति और सांस्कृतिक सभ्यता को पुनर्जीवित करने के दोनों देशों के बीच हुए आपसी समझौते उरी हमले के बाद पूरी तरह से कट गए हैं। जब बॉम्बे टाइम्स ने उनसे पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे अनाधिकारिक बैन के बारे में पूछा तो भट्ट ने कहा- भारत सरकार ने कभी भी पाकिस्तानी कलाकारों को गैरकानूनी नहीं कहा है इसलिए उनपर कोई आधिकारिक बैन नहीं है। उरी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों ने काफी एक्सट्रीम टर्न लिया है।

एक कहानीकार के तौर पर हम लोगों को साथ लाते हैं और सहानुभूति क्रिएट करने की कोशिश करते हैं। और यही हम इस प्ले के जरिए करने की कोशिश कर रहे हैं। ईरानी फिल्मकार असगर फरहदी को हाल ही में ऑस्कर सम्मान मिला है। उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण और बहादुरी वाली बात कही है- दुनिया को हमारी और हमारे दुश्मन के बीच में बांटने से डर, कपटी प्रमाणिकता पैदा होती है जिसकी वजह से गुस्सा और युद्ध जन्म लेते हैं। महेश भट्ट ने जहां सीमापार से काम शुरू कर दिया है वहीं उनका यह स्वभाव भाजपा प्रवक्ता शैनी एनसी को नहीं भाया।

उन्होंने बॉम्बे टाइम्स से कहा- शांति की पहल करना अच्छा विचार है लेकिन जब सीमापार से आतंकवाद लगातार जारी है तो हम पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में अपना टैलेंट दिखाने नहीं दे सकते। वहीं मनोरंजन साइट बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक महेश भट्ट ने पाकिस्तानी गायक-एक्टर अली जफर को करांची में कॉल किया और उन्हें सीमा पर शांति की थीम पर गाना गाने का ऑफर दिया। खबर की मानें तो अली ने इस बारे में सकारात्मक रिस्पॉन्स दिया है।

Related Articles

Back to top button