अद्धयात्म

मां वैष्णो के दरबार में उमड़ी इतनी भीड़ कि खुल गए प्राचीन गुफा के द्वार

vaishno-devi-56987e12b95fa_lमाता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड ने मकर संक्रांति तथा लोहड़ी पर्व पर दुनियाभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मां वैष्णोदेवी की प्राचीन गुफा के कपाट खोल दिए हैं। 
 
सालभर मां वैष्णोदेवी के दरबार में रोजाना आने वाले हजारों श्रद्धालु कृत्रिम गुफाओं से होकर मां के दर्शन करते हैं क्योंकि अधिक भीड़ रहने के कारण बोर्ड प्रशासन प्राचीन गुफा के द्वार अक्सर बंद ही रखता है। 
 
प्राचीन गुफा के द्वार तभी खोले जाते हैं जब श्रद्धालुओं का आंकड़ा रोजाना 10 हजार के नीचे पहुंच जाए। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 हजार से नीचे आ जाने के चलते बोर्ड प्रशासन ने वैष्णोदेवी की प्राचीन गुफा के द्वार खोल दिए हैं। 
 
प्राचीन गुफा के द्वार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे। गौरतलब है कि बोर्ड प्रशासन हर साल श्रद्धालुओं की कम भीड़ के चलते प्राचीन गुफा के कपाट खोल देता है। बारहों मास वैष्णो देवी के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहता है।
 

Related Articles

Back to top button