स्पोर्ट्स

मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए विराट कोहली और अनुष्का

anushka-with-virat-kohli-56812d5bad261_lनई दिल्ली। इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहते हैं। आए दिन यह स्टार जोड़ी मीडिया की नजरों में आ ही जाती है। हाल ही में यह लव बर्ड्स मुंबई एयरपोर्ट पर खुद को कैमरा में कैद होने से नहीं बचा पाए।
 
एयरपोर्ट पर अनुष्का केजुअल लुक में कैप लगाकर शानदार लुक में नजर आई और विराट कोहली भी रिप्ड जीन्स में कमाल लग रहे थे। अनुष्का और विराट आए दिन कई मौकों पर एक साथ नजर आते हैं।
 
हाल ही में एक हफ्ते पहले 20 दिसंबर को विराट और अनुष्का एक साथ इंडियन सुपर लीग के फाइनल्स में भी नजर आए। सूत्रों की मानें तो विराट-अनुष्का न्यू ईयर भी एक दूसरे के साथ सेलिब्रेट करने जा रहे हैं लेकिन यह सेलिब्रेशन कहां होगा फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं हैं। 
 
हाल ही में अनुष्का फिल्म “ए दिल है मुश्किल” की शूटिंग भी पूरी कर चुकी हैं। इस फिल्म में अनुष्का, रणबीर कपूर और ऎश्वर्या राय के संग नजर आएंगी।
 

Related Articles

Back to top button