अजब-गजबफीचर्डस्पोर्ट्स

मुम्बई इंडियंस ने रायल चैलेंजर्स बेंगलौर को हराकर जीत का स्वाद चखा

मुंबई : मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को आईपीएल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) को 46 रनों से हरा दिया। मुंबई के 213/6 के जवाब में कप्तान विराट कोहली के 92 नाबाद रनों के बावजूद आरसीबी 8 विकेट पर 167 रन ही बना पाया। मुंबई की चार मैचों में यह पहली जीत है। आरसीबी भी चार मैचों में एक जीत ही दर्ज कर पाया है। मैक्लेनाघन ने आरसीबी को पहला झटका दिया जब उन्होंने क्विंटन डी कॉक को बोल्ड किया। डी कॉक ने 19 रन बनाए। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उमेश ने मैच की पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव के डंडे बिखेर दिए। मुंबई अभी इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि उमेश ने अगली गेंद पर ईशान किशन को बोल्ड कर दिया। दो गेंदों पर दो विकेट गंवाने के साथ ही वानखेड़े स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। शुरुआती झटकों के बाद इविन लुईस और रोहित शर्मा ने मुंबई को संभाला और साथ ही ध्यान रखा कि रनगति कम नहीं होने पाए। लुईस ने चहल की गेंद पर छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 32 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से यह मंजिल हासिल की। लुईस और रोहित ने शतकीय भागीदारी की। खतरनाक होती इस भागीदारी को कोरी एंडरसन ने तोड़ा जब उन्होंने लुईस को विकेटकीपर डी कॉक के हाथों कैच करवाया। लुईस 42 गेंदों में 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने उमेश यादव की गेंद पर चौका लगाते हुए फिफ्टी पूरी की। उन्हें इस मंजिल तक पहुंचने में 32 गेंदों का सामना करना पड़ा। कृणाल पांड्‍या 15 रन बनाकर रन आउट हुए। किरोन पोलार्ड 5 रन बनाकर वोक्स के शिकार बने। रोहित शतक से वंचित रहे। वे 52 गेंदों में 10 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 94 रन बनाकर एंडरसन की गेंद पर वोक्स को कैच थमा बैठे। हार्दिक पांड्‍या 5 गेंदों में 17 और मिचेल मैक्लेनाघन बगैर खाता खोले नाबाद रहे।
वहीँ कृणाल पांड्या ने मनदीप सिंह (16) को उन्होंने विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों स्टंप करवाया। उन्होंने इसके बाद कोरी एंडसरन को तो खाता खोले बगैर पैवेलियन लौटाया। वॉशिंगटन सुंदर 7 रन बनाकर कृणाल पंड्या के शिकार बने। हार्दिक पांड्‍या के थ्रो पर गेंद उछलकर विकेटकीपर ईशान किशन की दाई आंख पर लगी और वे दर्द के चलते मैदान पर गिर पड़े। उनकी आंख बहुत सूज गई थी और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। उनकी जगह स्थानापन्न विकेटकीपर आदित्य तारे ने विकेटकीपिंग संभाली। मयंक ने सरफराज खान (5) को ललचाया और स्थानापन्न विकेटकीपर तारे ने उन्हें स्टंप किया। कोहली 62 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 92 रन बनाए। मोहम्मद सिराज 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

Related Articles

Back to top button