अपराधब्रेकिंगमनोरंजनमहाराष्ट्र

मुम्बई में रेव पार्टी दौरान बिग बॉस 12 की कॉन्टेस्टेंट समेत 22 लोग गिरफ्तार

मुम्बई : पुलिस ने नासिक जिले के इगतपुरी में रविवार तड़के रेव पार्टी के दौरान मनोरंजन जगत से जुड़े 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये लोगों में से 12 महिलाएं व 10 पुरुष हैं। पकड़ी गई महिलाओं में से एक ‘बिग बॉस’ शो के 12वें सीजन में कॉन्टेस्टेंट रह चुकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में से 12 महिलाएं हैं, जिनमें से एक महिला बिग बॉस शो में प्रतिभागी रह चुकी है, जबकि चार का ताल्लुक दक्षिण भारत फिल्म उद्योग से है।

पुलिस अधीक्षक सचिन पाटिल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इगतपुरी में दो परिसरों पर छापेमारी की गई। रेव पार्टी आस-पास के दो विला स्काई ताज और स्काई लगून में चल रही थी। छापेमारी के दौरान हमने 12 महिलाओं और 10 पुरुषों को पकड़ा। ये मादक पदार्थ लेते और हुक्का पीते पाए गए। इनमें से एक महिला बिग बॉस शो की प्रतिभागी रह चुकी है। बाद में आरोपियों को जांच के लिए भेजा गया।

अधिकारी ने कहा कि इस पार्टी के आयोजन में मदद करने वालों की भी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ एनडीपीएस (स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button