अद्धयात्म

मुस्लिम महिला ने मंदिर में दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा गणेश

ganesh2-1442036035देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक मुस्लिम परिवार ने अपने बच्चे का नाम गणेश रखने का फैसला किया है। दरअसल इस मुस्लिम बच्चे का जन्म गणेशजी के एक मंदिर में हुआ है और उसके माता-पिता के लिए यह भगवान का सबसे बड़ा तोहफा है। क्या है इस बच्चे की कहानी.. पढ़िए आगे।

जानकारी के अनुसार, प्रसव पीड़ा होने के बाद नूरजहां का पति इलयाज उसे अस्पताल ले जा रहा था। रास्ते में उसकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गई। यह देखकर टैक्सी ड्राइवर घबरा गया और उसने आगे जाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद वे वहीं उतर गए। पास ही गणेशजी का एक मंदिर था। मंदिर में कई महिला श्रद्धालु मौजूद थीं। उन्होंने फौरन जरूरी सामान का इंतजाम कर प्रसव कराया। 
इस दंपत्ति ने उन श्रद्धालुओं का आभार जताया जो मंदिर में भगवान के दर्शन करने आए और उन्होंने वक्त पर उनकी मदद की। अगर उनकी मदद न मिली होती तो उनकी तकलीफें और बढ़ सकती थीं। इलयाज के मुताबिक, जब उन्होंने मंदिर देखा तो महसूस हुआ कि परमात्मा उनके साथ है और लोगों ने भी आगे बढ़कर उनकी मदद की। इसके बाद उन्होंने बच्चे का नाम गणेश रखने का फैसला किया। नूरजहां और उसका बेटा गणेश पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 

 

 

 

Related Articles

Back to top button