उत्तर प्रदेशफीचर्डराष्ट्रीय

मेरठ में मकान में आग लगी, 7 लोग जलकर मरे

merrut fireमेरठ : उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के खरखौदा क्षेत्र में आज सुबह काशीराम आवासीय मकान में आग लगने से चार बच्चों और दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई और अन्य चार लोग झुलस गये। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार खरखौदा इलाके में लोहियानगर में कांशीराम आवासीय मकान में आज सुबह आग लगने से सात लोगों की झुलसकर मौत हो गई और चार गंभीर रुप से झुलस गये। दमकल कर्मियों ने कडी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि मकान मालिक पेट्रोल का अवैध रुप से कारोबार करता था और प्रथम दृष्टया पेट्रोल से आग लगी। आग में झुलसे चार लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस घटना में घर पूरी तरह जल गया। हादसे के बाद गुस्साये लोगों ने शव सड़क पर रखकर पदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। खबरों के अनुसार परवेज एक मेकेनिक था और उसके घर में पेट्रोल रखा था, जिससे यह हादसा हुआ। अभी तक 7 के मरने की पुष्टि हुई है। आग को बुझा लिया गया है। मरने वालों में परवेज, उसकी पत्नी शादिया और 3 बच्चे फरहान, जोया और अदनान शामिल हैं। परवेज की साली और उसके बच्चे की भी मौत।

Related Articles

Back to top button