फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

मैं निर्दोष हूं, राजनीतिक खेल के तहत गिरफ्तार किया गया: अलेमाओ

churchillalemao_shawanपणजी : लुइस बर्जर रिश्वत मामले में गिरफ्तार गोवा के पूर्व लोकनिर्माण विभाग मंत्री चर्चिल अलेमाओ ने आज कहा कि वह निर्दोष हैं और उन्हें किसी राजनीतिक खेल के तहत गिरफ्तार किया गया है। अलेमाओ को रात करीब साढ़े दस बजे दक्षिण गोवा के अगासैम गांव से हिरासत में लिया गया और बाद में गोवा अपराध शाखा पुलिस ने मध्य रात्रि में उनकी गिरफ्तारी की। अलेमाओ ने आज तड़के उन्हें चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाते समय कहा कि मैं खुश हूं। उन्होंने मुझे गिरफ्तार कर लिया है। यह एक राजनीतिक खेल हैं। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। यह पूछने पर कि उन्होंने अग्रिम जमानत की याचिका क्यों नहीं दी, उन्होंने कहा कि मैं अग्रिम जमानत की याचिका क्यों दूं। मैं बिल्कुल निर्दोष हूं। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया गया है। पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) कार्तिक कश्यप ने गिरफ्तारी की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया। अपराध शाखा अधिकारियों का एक दल अलेमाओ को गिरफ्तार करने के लिए दक्षिण गोवा के वारका में उनके आवास पर गया था।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि अलेमाओ किसी निजी कार्यक्रम के लिए अगासैम गांव में थे जहां से उन्हें हिरासत में लिया गया। अपराध शाखा कार्यालय में प्रारंभिक पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अलेमाओ को भ्रष्टाचार निरोधक कानून की विभिन्न धाराओं और भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) के तहत गिरफ्तार किया गया है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत के साथ अलेमाओ से भी अपराध शाखा ने पूर्व में लुइस बर्जर रिश्वत मामले में पूछताछ की थी।

Related Articles

Back to top button