फीचर्डराष्ट्रीय

मोदी के खि‍लाफ संजय जोशी का पोस्टर वार

sanjay-joshiनई दिल्ली: दिल्ली में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी के कार्यकर्त्ता एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं और उनका पोस्टर का जिन्न फिर से बाहर निकल आया है। संजय जोशी ने पोस्टर के जरिए इशारों-इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। संजय जोशी के समर्थकों के मुताबिक जब प्रधानमंत्री बांग्लादेश और पाकिस्तान से बातचीत कर सकते हैं तो फिर संजय जोशी से क्यों नहीं। इसमें एक खास बात यह भी है कि ये पोस्टर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पीएम आवास 7-आरसीआर, भाजपा अध्यक्षा अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आवास के करीब लगाए गए हैं और साथ ही यह होर्डिंग विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के घर के बाहर भी लगाए गए हैं। इसके अलावा कई अन्य जगहों पर भी संजय जोशी से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं। संजय जोशी के पोस्टर पर लिखा हुआ है, ‘पाकिस्तान और बांग्लादेश को देते हो रमजान की बधाई सुषमा, आडवाणी, संजय जोशी ,राजनाथ, गडकरी, मुरली मनोहर जोशी, वसुंधरा के लिए मन में है खटाई। इसके बाद ठीक नीचे लिखा गया है, ‘न संवाद, न मन की बात, न सबका साथ, न सबका विकास फिर क्यों करे जनता आप पर विश्‍वास?’

Related Articles

Back to top button