फीचर्डराष्ट्रीय

मोदी व पंजाब सरकार मुर्दाबाद के गूंजे नारे

panलुधियाना: पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी की टीचर, मुलाजिम व क्लास फोर्थ मुलाजिम यूनियनों की तरफ से ट्रेड यूनियनों के देश व्यापी हड़ताल के आान पर आज उपकुलपति आफिस कैंपस का घेराव कर विशाल रोष रैली निकाली गई।मोदी व पंजाब सरकार मुरादाबाद के नारों के बीच पी.ए.यू. टीचर यूनियन के प्रधान डा. के.एस. संघा, पी.ए.यू. मुलाजिम यूनियन के प्रधान हरबंस सिंह मुंडी और क्लास फोर्थ यूनियन के प्रधान सतवंत सिंह ने कहा कि यदि हम पंजाब की बात करें तो यहां की 70 फीसदी आबादी खेती आर्थिकता पर निर्भर करती है लेकिन न तो मोदी व न ही पंजाब सरकार किसानों व पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों व मुलाजिमों को समय पर तनख्वाह व पैंशन देने को तैयार है जबकि सरकार यह चाहती है कि देश में दूसरी हरित क्रांति के लिए पी.ए.यू. के वैज्ञानिक व मुलाजिम तैयार रहें। इस दौरान लखविन्द्र सिंह, चरणजीत सिंह, डा. हरमीत सिंह, सरबजीत सिंह, डा. कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे।बी.एस.एन.एल. इम्प्लाइज यूनियन ने की रोष रैली : बी.एस.एन.एल. इम्प्लाइज यूनियन के समूह मुलाजिमों ने भी आज यहां देश व्यापी हड़ताल के तहत भारत नगर चौक में जी.एम.टी. आफिस के बाहर रोष रैली करके सरकार के खिलाफ अपने मांगों के लिए आवाज बुलंद की। बी.एस.एन.एल. इम्प्लाइज यूनियन के राष्ट्रीय प्रधान कामरेड बलबीर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार व बी.एस.एन.एल. की मैनेजमैंट मुलाजिम विरोधी नीतियों को लागू कर रही है। इससे मुलाजिमों में दिन-प्रतिदिन रोष बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बी.एस.एन.एल. को तबाह करने की लगातार साजिशें रच रही है। कामरेड सुरजीत सिंह ने कहा कि आज यदि बी.एस.एन.एल. विभाग करोड़ों रुपए के घाटे में चल रहा है तो उसके लिए सीधे तौर पर सरकार व बी.एस.एन.एल. की मैनेजमैंट ही जिम्मेदार है। इस रोष रैली को जिला प्रधान कामरेड अवतार सिंह झांडे, विनय रैना, प्रीतम चंद, दर्शन सिंह, महिन्द्र प्रसाद, अमरजीत चंद्र, परमजीत सिंह, बुध सिंह, सुधाकर राय, शिंगारा सिंह, संजय वालिया, उमा सूद व प्रेम प्रकाश आदि ने भी सम्बोधित किया। बीमा कर्मचारियों ने भी किया रोष प्रदर्शन : देश व्यापी हड़ताल के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम के दर्जा 3 व 4 कर्मचारियों ने आज आल इंडिया इंश्योरैंस इम्प्लाइज एसो. के बैनर तले आज दुगरी मंडल में प्रदर्शन किया गया। कामरेड वी.एल. भाटिया महासचिव पैंशर्ज एसो. की अगुवाई में साथियों ने शिरकत की। मंडल प्रधान कामरेड हरबंस सिंह ने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली केंद्रीय मोदी सरकार भी पिछली केंद्रीय यू.पी.ए. सरकार की ही मुलाजिम विरोधी नीतियों को लागू करने पर तुली हुई है। यूनियन के संयुक्त सचिव कामरेड परमिन्द्रपाल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देश के पब्लिक सैक्टर का निजीकरण कर बेरोजगारी को ही बढ़ावा दे रही है। कामरेड बी.एल. भाटिया ने कहा कि एल.आई.सी. को एक फलदार वृक्ष के रूप में बढ़ा करने में पैंशर्ज का बहुत ही योगदान रहा है। प्रदर्शन को कामरेड रितू आबान व कामरेड मान सिंह ने भी सम्बोधित किया।

Related Articles

Back to top button