राज्यराष्ट्रीय

याकूब मेमन की पत्नी को सांसद बनाने चले सपा नेता की गई कुर्सी!

sp leaderमुंबई: आतंकी याकूब मेमन की पत्नी राहीन को सांसद बनाने का मांग करने वाले नेता सपा नेता मोहम्मद फारुक घोसी को बहुत भारी पड़ गया। समाजवादी पार्टी ने घोसी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उनको प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटा दिया। दरअसल मुंबई में समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद फारुक घोसी ने पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखकर मांग रखी थी। 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की फांसी का विरोध कई मुस्लिम संगठनों और नेताओं ने किया है। इसी क्रम में सपा की महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष ने पार्टी अध्यक्ष को पत्र लिखकर याकूब की पत्नी को सांसद बनाने की मांग की। इसके लिए फारुक ने राहीन मेमन को असहाय बताते हुए समाजवादी मूल्यों का भी हवाला दिया था।घोसी ने पत्र में लिखा था, ‘कोर्ट ने याकूब को दोषी करार दिया और उनकी पत्नी राहीन मेमन को बरी कर दिया, जोकि उन्हीं के साथ गिरफ्तार हुई थीं और कई साल जेल में भी रहीं। कितनी तकलीफ सही होगी औप हम समाजवादियों की एक खूबी है कि मन की बात कहना जरूरी है। राहीन असहाय लग रही हैं और उनकी मदद करना समाजवादियों का फर्ज है।’ उन्होंने कहा कि मुसलमान भी खुद को असहाय समझ रहे हैं। हमें साथ देना चाहिए और राहीन याकूब मेमन को संसद सदस्य बनाकर उन्हें असहायों की आवाज बनने देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button