राष्ट्रीय

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सानिया मिर्जा की कार का चालान

saniaहैदराबाद: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पर हैदराबाद पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार यातायात पुलिस ने विंबलडन महिला डबल्स खिताब जीतकर पूरी दुनिसा में भारत का गौरव बढ़ाने वाली टेनिस सनसनी सानिया पर सोमवार को 200 रुपए का जुर्माना किया क्योंकि उनकी कार की नंबर प्लेट नियमों के अनुसार नहीं थी। 28 वर्षीय सानिया शहर के पॉश जुबली हिल्स एरिया में चेकिंग के दौरान सानिया की कार की नंबर प्लेट नियमों के अनुरूप नहीं पाई गई जिसके चलते पुलिसकर्मी ने चालान काटा। सानिया तेलंगाना की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। उन्हें 2014 में तेलंगाना राज्य का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया था। देश और दुनिया में तेलंगाना को प्रमोट करने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई हैं। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर भी रांची पुलिस ने नंबर प्लेट को सही तरीके से नहीं लगाने के कारण जुर्माना लगाया था।

Related Articles

Back to top button