मनोरंजन
युवाओं में लोकप्रिय है श्रीदेवी की बेटी

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर का अपना स्टाइल और टशन है। जहां जाती हैं, नज़र में रहती हैं। उनकी एक तस्वीर आती है और सोशल मीडिया में वाइरल हो जाती है।
पापा बोनी कपूर और छोटी बहन ख़ुशी कपूर के साथ जाह्नवी की ताजा तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट से आयी हैं! जाह्नवी हमेशा ख़बरों में रहती हैं और उनकी एक बड़ी फैन फॉलोविंग भी है। युवाओं में वह काफी पॉपुलर है। कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर तो कभी अपने फैशन को लेकर वो चर्चा में बनी रहती हैं। इस लेटेस्ट तस्वीर में देखिये जाह्नवी हुबहू अपनी मां श्रीदेवी सी ही दिख रही हैं।




