उत्तर प्रदेशफीचर्डराष्ट्रीय

यूपी के 56 हस्तियों को दिया यश भारती सम्मान

yash-bharti-awardलखनऊ: कला, साहित्य, खेल सहित क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली 56 हस्तियों को सपा सरकार ने सोमवार को यश भारती सम्मान से नवाजा। लोहिया पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश ने सभी हस्तियों को सम्मानित किया। इसके तहत उन्हें 11-11 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र दिए गए। सपा सुप्रीमो ने इस मौके पर रेशम फातिमा को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार और सीमा तिवारी को अहिल्या बाई होल्कर पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने यश भारती स्मारिका का विमोचन किया। साथ ही एलडीए की योजना लोहिया देवपुर पारा की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में थोड़ी देरी से पहुंचे सीएम अखिलेश ने सम्मानित होने वाले सभी शख्सियतों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार सही मायनों में लोगों को हितों के लिए काम करती है। उन्होंने बताया कि नेताजी (मुलायम) ने यश भारती सम्मान की शुरुआत की थी। उन्होंने क्षेत्रीय पहचान वाले कई लोगों को समाज से निकाला। उनके काम और प्रतिभा को पहचानकर उन्हें यश भारती से सम्मानित किया। अखिलेश ने कहा कि हमने बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का भी सम्मान किया है। आज जो हस्तियां किन्ही कारणों से कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकी हैं। उन्हें बाद में सम्मानित जाएंगे।

ट्रस्ट को दान में पुरस्कार राशि देंगे अनूप जलोटा
पिछले साल यश भारती सम्मान के नामों की घोषणा के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग गई थी। इसी के चलते यह सम्मान नहीं दिया जा सका था। ऐसे में आज साल 2014-15 के साथ-साथ साल 2013-14 के 22 लोग भी सम्मानित हुए। साल 2014-15 का यश भारती सम्मान पाने वाले अनूप जलोटा ने सम्मान के लिए यूपी सरकार को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि पुरस्कार के रूप में उन्हें जो राशि मिली है, उसे वह हेल्प यू ट्रस्ट को दान में देंगे। यह ट्रस्ट भागवद गीता को उर्दू में ट्रांसलेट करने का काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button