उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी चुनाव 2017 LIVE: चौथे चरण के पहले दो घंटे में 12 जिलों में 10.20 फीसदी मतदान

सुबह सात बजे से 12 जिलों में मतदान शुरु हो गया है। कई जगह पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान की गति धीमी रही। नौ बजे तक कुल 10.23 प्रतिशत मतदान हुआ है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्रहवीं विधानसभा के गठन के लिए आज चौथे चरण का मतदान चल रहा है। सुबह सात बजे से 12 जिलों में मतदान शुरु हो गया है। कई जगह पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान की गति धीमी रही। नौ बजे तक कुल 10.23 प्रतिशत मतदान हुआ है।

चौथे चरण के मतदान के पहले दो घंटे में इलाहाबाद में मतदान की गति धीमी रही जबकि बांदा, हमीरपुर तथा प्रतापगढ़ में यह दस प्रतिशत के ऊपर रहा। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तीन चरण का मतदान संपन्न होने के बाद आज चौथे चरण का मतदान चल रहा है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव कुल सात चरण में होगा।

आज सुबह नौ बजे तक 12 जिले की 53 विधानसभा सीट पर 10.23 प्रतिशत मतदान हुआ।

इलाहाबाद : 9.60

बांदा : 10.58

चित्रकूट : 11.40

फतेहपुर : 9.72

हमीरपुर : 10.50

जालौन : 8.67

झाँसी: 9.98

कौशाम्बी : 11.80

ललितपुर : 11.56

महोबा : 13.50

प्रतापगढ़ : 9.75

रायबरेली : 10.23

चौथा चरण में 12 जिलों की 53 विधानसभा सीट पर मतदान हो रहा है। जिसमें कुल 680 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 61 महिला प्रत्याशी हैं।

रायबरेली

7 से 9 बजे तक वोटिंग

बछरांवा- 8.75

हरचंदपुर- 10

सदर- 9.5

सरेनी-8.56

सलोन-9.83

ऊंचाहार-10.16

पहले दो घंटे में 9.50 फीसदी मतदान।

जिला फतेहपुर-प्रातः 9:00 बजे

1-जहानाबाद-9%

2-बिन्दकी-11.5%

3-सदर-10%

4-हुसेनगंज-10%

5-खागा-8%

6-अयाह शाह-10%

कुल मतदान-9.8%

 

Related Articles

Back to top button