राष्ट्रीयस्पोर्ट्स

योगेश्वर 28 साल बाद दिला सकते हैं स्वर्ण

yogeshwar-dutt1नई दिल्ली। ओलंपिक में दो बार पदक जीतने वाले सुशील कुमार के 17वें एशियाई खेलों में गैरहाजिरी के बाद सारी नजरें लंदन ओलंपिक में कांस्य जीतने वाले योगेश्वर दत्त पर टिकी हैं। उल्लेखनीय है कि भारत ने 28 साल से एशियाई खेलों की कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल नहीं किया है। एशियाई खेल दक्षिण कोरियाई शहर इंचियोन में शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। गौरतलब है कि सुशील कुमार ने लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए स्वर्ण जीतने वाले सुशील रियो ओलंपिक-2016 पर ध्यान देना चाहते हैं। सुशील हालांकि अभी कंधे की चोट से भी ग्रस्त हैं। ऐसे में सुशील के बचपन के दोस्त योगेश्वर से पदक की उम्मीदे होंगे। राष्ट्रमंडल खेलों में योग्श्वर ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। एशियाई खेलों की कुश्ती स्पर्धा में भारत ने आखिरी बार स्वर्ण पदक सियोल एशियाई खेलों (1986) में जीता था। करतार सिंह ने तब 65 किलो वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण हासिल किया था। योगेश्वर ने ग्वांनझू एशियाई खेल- 2010 में हिस्सा नहीं लिया था। दोहा में 2006 में हुए एशियाई खेलों में हालांकि योगेश्वर कांस्य पदक जीत चुके हैं। एजेंसी

Related Articles

Back to top button