राष्ट्रीय

रक्षा मंत्री ने किया चौकियों का दौरा, वैष्णो देवी के दरबार में माथा भी टेका

जम्मू। manohar2। रक्षा मंत्री दो दिनों के दौरे पर सुरक्षा के हालात की समीक्षा के लिए आए थे। उन्होंने इस दौरान सेना के आला अफसरों को सुरक्षा को लेकर कई हिदायतें दी हैं। इसके अलावा एलओसी पर कड़ी सुरक्षा करने को कहा है मंत्री शनिवार को जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सेना चीफ जरनल दलबीर सिंह सुहाग भी थे। उसके बाद वह हमीरपुर बटालियन के इलाके में आने वाली एलओसी पर गए। यहां पर उन्होंने जवानों से लंबी बात की। उसके बाद आला अफसरों से घुसपैठ की कोशिशों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही सीमा पार से हमले या फिर आईईडी फिट करने के मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने अफसरों को आदेश दिया कि बार्डर पर कड़ी सुरक्षा बरती जाए। उन्होंने कहा कि हमारे जवान बार्डर पर चुस्त होते हैं इसलिए देश की जनता चैन की नींद सो पाती है। उन्होंने एलओसी पर जवानों के साथ चाय भी पी। उसके बाद अफसरों से बैठक करने के बाद वह माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए चले गए। पर्रिकर शुक्रवार को वह ग्लेशियर गए थे। उसके बाद श्रीनगर के हालात की जानकारी ली। रात को उन्होंने गर्वनर तथा सीएम से मुलाकात की।

Related Articles

Back to top button