अद्धयात्म

 रविवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

मिथुन राशि के लिए है भाग्योदय का समय, मिलेंगे करियर में आगे बढ़ने के मौके

hindi_rashifal_8_july_146

मेष:- अपनी बात पर यदि अड़े रहे तो समस्या आ सकती है। पारिवारिक मामलों में आपसी सलाह से हल निकल सकता है। व्यापारिक नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। समय रहते कार्यों को पूर्ण करें।

वृषभ-वाकशैली से रुके कार्य बना लेंगे। अपना आत्मविश्वास न खोने दें, इसी के बलबूते पर आप उन्नति करेंगे। आजीविका के लिए भटकना पड़ सकता है। कर्ज उतारने के लिए पक्षियों को दाना डालें, लाभ होगा।

मिथुन-भाग्योदय का समय चल रहा है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। करियर में उन्नतिप्रद प्रस्ताव मिलेंगे।

कर्क-झूठ बोलकर स्वयं को मुश्किल में डाल लेंगे। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकते है। प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

सिंह-अपने रिश्ते को टूटने न दें। विवादित स्थिति को टालें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। नए संबंधों में नजदीकिया बढेंगी। आपके सहकर्मी आपको धोखा दे सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या-सम्पत्ति को लेकर परिवार में विवाद उभर सकता है। आपसी सहमति से हल निकल सकता है। शत्रु आपका खुलकर विरोध करेंगे। मानसिक शान्ति न होने के कारण तनाव में रहेंगे।

तुला-कार्य की पूर्व योजना न बनाने से नुकसान होगा। नई जिम्मेदारी मिलेगी। भवन बदलने का मन बना रहे हैं। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। भवन निर्माण व राजनीति से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।

वृश्चिक-नए कार्यों की शुरुआत होगी। अधिकारी से मतभेद संभव है। आकस्मिक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। प्रतियोगी सफल होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी आएगी। न्याय पक्ष सामान्य रहेगा।

धनु-मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों के प्रति आपका समर्पण लाभप्रद सिद्ध होगा। औद्योगिक उन्नति से मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान द्वारा मानसिक कष्ट मिल सकता है। आपकी कार्यक्षमता से लोग प्रभावित होंगे।

मकर-अपने सपने साकार होते नजर आएंगे। संतान का सहयोग कार्यस्थल पर लाभदायक रहेगा। नए अनुबंधों की अच्छी तरह पड़ताल कर लें अन्यथा धोखा हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद प्राप्त हो सकता है।

कुम्भ-समय अनुकूलता का आभास देगा। पुराने विवाद आज समाप्त होंगे। नए मित्र से मुलाकत होगी। पूंजी निवेश से लाभ होगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। पेट सम्बंधित रोग से पीड़ित हो सकते हैं।

मीन-मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं, इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें।

 

Related Articles

Back to top button