अद्धयात्म

रहते हैं अक्सर बीमार तो आजमाएं फेंगशुई का ये खास गुरुमंत्र

wulu1-1446791103दस्तक टाइम्स/एजेंसी:  घर में यदि प्राकृतिक लौकी के आकार का खास गैजेट वू लू रखा जाए तो यह घर के सदस्यों की सेहत अच्छी रखता है। प्राचीन चीन में खास किस्म की लौकी के खोल को सुखाकर उसमें पानी रखा जाता था। इसका पानी पीने से बीमारियां दूर भागती थीं और व्यक्ति स्वस्थ हो जाता था। 

धातु के खोल के भीतर लकड़ी होती है और इसमें पानी भरकर रखा जाता है। यदि इस पानी को नहीं पीया जाए तो भी यह पॉजिटिव एनर्जी से घर के लोगों को सेहतमंद रखता है।

 

इसे रखे जाने का स्थान अहम होता है। इसे बीमार व्यक्ति के कक्ष में उपयुक्त दिशा देखकर रखा जा सकता है। इसे गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के कक्ष में भी रखा जा सकता है। यह उन्हें बीमारियों से बचाता है।

 

वू लू का आकार इस तरह का माना जाता है कि धरती और स्वर्ग एक मिनिएचर के रूप में एक साथ आ गए हों। इसमें विभिन्न चीनी देवताओं के चित्र भी खुदे होते हैं।

 

Related Articles

Back to top button