फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

राजनाथ का मुंबई दौरा रद्द, दीवाली बाद जाएंगे

rajnath_1नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह महाराष्ट्र में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात करने और नेतृत्व के मुद्दे एवं राज्य में सरकार के गठन पर चर्चा करने के लिए दिवाली के बाद मुंबई जाएंगे। उन्होंने एक समारोह से इतर यहां संवाददाताओं को बताया, मैं आज नहीं जा रहा। मुझे लगता है कि मैं दीपावली के बाद मुंबई जाउंगा। सिंह भाजपा के पर्यवेक्षक के तौर पर वरिष्ठ नेता जे.पी नड्डा के साथ मुंबई जाएंगे। वहां वे भाजपा के विधायक दल का नेता चुनने में विधायकों की मदद करने के लिए जाएंगे। भाजपा के संसदीय दल के फैसले के अनुसार, सिंह और नड्डा को पहले सोमवार (20 अक्तूबर) को मुंबई जाना था लेकिन फिर उन्होंने इस यात्रा में बदलाव का फैसला किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा के विधायक दल का नेता चुनने में कोई बाधा आ रही है तो सिंह ने कहा, नहीं, कोई बाधा नहीं है। अब तक भाजपा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बारे में कोई फैसला नहीं किया है। एकनाथ खडसे और विनोद तावड़े जैसे वरिष्ठ नेताओं की ओर से मिल रही चुनौती से पार पाते हुए महाराष्ट्र में भाजपा के प्रमुख देवेंद्र फड़नवीस का नाम मुख्यमंत्री पद की संभावित पसंद के रूप में सामने आया।

Related Articles

Back to top button