अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफलः आज भगवान विष्णु की कृपा से पूरी होगी किसकी मनोकामना

गुरुवार 4 अगस्त 2016 के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा

images (1)मेष

समय रहते जरूरी कार्य पुरे करें। अपनी जिमेदारी निभाने में सफल होगे। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। पेट सम्बंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। 

वृषभ

अपनी क्षमता को पहचाने और कार्य करें आप कर सकते है फिर भी रुके हुए हैं। आत्मविश्वास की कमी के कारण कोई भी कार्य या फैसला लेने में पीछे रहेंगे। संतान सुख संभव है। यात्रा निरस्त होगी।

मिथुन

आप क्यों दुसरे के मामलो में दखल देते है। अपने अधीकारियों से विवाद करना आप के लिए नुकसान दायक होगा। कारोबार में अनचाही अड़चनो से मन खिन्न रहेगा। 

कर्क

सोचे कार्य समय पर होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण मिलेगा। अधिकारी प्रोत्साहित करेगे। निजी कार्य में दुसरो को प्रवेश न दे। विदेश जाने के योग हैं। अध्यन में रूचि कम ही रहेगी।

सिंह

आकस्मिक आय कार्यों की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विवाह योग्य जातकों के लए समय उपयुक्त है। पारिवारिक रीति रिवाजो को करने के लिए धन लगेगा।

कन्या

मनमर्जी न करें। हालात को समझे फिर फैसले करें। संतान के व्यवहार पारिवारिक माहोल बिगड़ सकता है। नए काम के मिलने से उत्साहित रहेंगे। अध्यन में आ रही परेशानी दूर होगी।

तुला

किसी के बहकावे में आ कर बना काम बिगाड़ लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय संघर्ष पूर्ण है। धन का दुरुपयोग न करें। जीवन साथी का साथ आगे बढऩे में मदद करेगा। यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक

व्यवसाय में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। विरोधी आप को निचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेगे। जो लोग कभी आप को अपना आदर्श मानते थे वे ही आज आप के किए कार्यों में खामी निकालेगे।

धनु

समय अनुकूल है जितना पैसा कमा सकते हैं कमा ले। आजीविका के साधनो में कमी दूर होगी। भूमि सम्बंधित किए निवेश से लाभ होगा। बुजूर्गों के स्वास्थ में कमी आएगी। यात्रा आनंदप्रद रहेगी।

मकर

समय के साथ हो रहे बदलाव के कारण तनाव बढ़ेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य रुकने के कारण परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में हों रही अनदेखी से नाराज रहेंगे। संतान का साथ मन को उत्साहित करेगा।

कुम्भ

जिन लोगों से आप ने वादा किया ता वह निभाने का वक्त आ गया है। पारिवारिक कार्यक्रमों में बड़ा खर्च होगा। अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए फिजूल खर्च होगा। कान से सम्बंधित पीड़ा संभव।

मीन

विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी। अपनों का साथ पा कर मन में उनके प्रति सम्मान बढ़ेगा। समाज में मान बढ़ेगा। किसी असहाय की मदद करे। रुके कार्य पुरे होगे। संतान सुख संभव।  

Related Articles

Back to top button