अद्धयात्म

राशिफलः किसके लिए शुभ सौगात लाया है गुरुवार?

गुरुवार के राशिफल में जानिए अपने सितारों का हाल
 
मेष
आपको अपनों का साथ मिलेगा। बहनों से झगड़ा टाले, गृह क्लेश सम्भव है। कारोबारी कार्यपद्धति में सुधार होगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। गृहस्‍थ सुख मिलेगा।
 
वृष
जीवन साथी से मतभेद सम्भव है। किसी की बातों से कष्ट रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। कारोबार में विवेक से कार्य करें। फालतू खर्च होगा। लाभ के अवसर को पहचानें।
 
मिथुन
संतान के विवाह के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। व्यवसाय में धनलाभ सुगमता से होगा। विरोधी शांत रहेंगे। कष्ट व भय का वातावरण रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
 
 
कर्क
आज का दिन किसी तरह का विवाद न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-‍परिवार की चिंता रहेगी। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा।
 
सिंह
समय-समय पर अपने परिजनों के साथ भी समय व्यतीत करें। नौकरी के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। बुद्धि व ज्ञान की वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। दुर्घटनादि से बचें। सुख साधनों पर खर्च बढ़ेगा।
 
कन्या
आप के व्यवहार से अधिकारी खुश होंगे। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी सफलता प्राप्त करेंगे।
 
तुला
आजकल आप अपने कार्य पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। परिवार जनों के साथ मनमुटाव समाप्त हो सकता हैं। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है।
 
वृश्चिक
जिसे आप कई दिनों से करना चाहते थे आज वह काम हो सकता है। नया काम शुरू करने में सतर्क रहें। अनजाने भय से पीड़ित रहेंगे। भय, पीड़ा व तनाव का वातावरण रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा।
 
धनु
राजकीय बाधा दूर होगी। अपने सम्पर्को से रुके काम बना लेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विदेश व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए समय उपयुक्त है।
 
मकर
विदेश यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। कुसंगति से बचें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आप बहुत फालतू सोचते हैं अपने विचारों पर अंकुश लगाएं। मन एकाग्र करने के लिए आध्यात्म का सहारा लें।
 
कुंभ
कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। कलह-दुर्घटनादि से बचें। व्यर्थ खर्च सामने आएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। शीत दमा रोग से ग्रसित रहेंगे।
 
मीन
अपने आप को ज्यादा होशियार साबित करने के चक्कर में नुक़सान कर बैठेंगे। जैसे हैं वेसे रहें। घर-बाहर तनाव रहेगा। कारोबार में रुका हुआ धन वापस आएगा। भाग्योन्नति होगी।

Related Articles

Back to top button