अद्धयात्म

राशिफलः किसे खुशियों की सौगात देगी सितारों की चाल?

बुrashifal00-1448364583धवार के राशिफल में जानिए अपना भविष्य …
 
मेष 
अक्सर करने क्या जाते हैं और होता क्या है। समय की नाजुकता का आभास होगा। शत्रु परास्त होंगे। नए लाभ के नए साधन उपलब्ध हो सकते हैं। चिंता तथा तनाव रह सकते हैं। तिलहन में निवेश शुभ रहेगा।
 
वृष 
आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नए संबंधों के साथ मेलजोल बढेगा। जीवन साथी के साथ मतभेद संभव है। धर्म कर्म में रुचि रहेगी। प्रशासनिक सहयोग मिलने से काम पूरे होंगे। अपनों का साथ मिलेगा।
 
मिथुन 
आपसी मतभेद समाप्त होंगे। पाचन क्रिया बिगड़ सकती है। शीत के प्रकोप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सतर्क रहें। अपनों से सहयोग की अपेक्षा न करें। परेशान हो सकते हैं। संभल कर रहें।
 
कर्क 
आपके व्यवहार में आए परिवर्तन से परिजन नाखुश होंगे। नए संपत्ति के सौदे लाभ देगे। मित्रों से विवाद से बचें। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।
 
सिंह 
आपके क्रोधी स्वभाव से सभी दूरिया बना लेंगे। मित्रों की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। पिता के साथ मतभेद संभव है। संपत्ति के विवाद सुलझ सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
 
कन्या 
आपके विवेक और निष्ठापूर्ण किये कार्य से कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है। पार्टी पिकनिक का आनंद मिलेगा। तीर्थ दर्शन संभव है। विद्यार्थी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। आवास निवास की चिंता रहेगी।
 
तुला 
नौकरी में अधिक परिश्रम होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-परिवार में विवाद से क्लेश संभव है। नए लोगों से संपर्क बनेगा।
 
वृश्चिक 
निर्णय लेने में देरी न करें। आज निजी कार्यो की व्यस्तता रहेंगी। कारोबार में धन लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। अतिविश्वास हानिकर रहेगा। क्रोध को नियंत्रण में रखें।
 
धनु 
अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की सीख में आकर अपने निजी संबंध खराब न करें। परिवार के नियमों का उल्लंघन न करें। विवाद से बचें। शुभ समाचार मिलेंगे। निवेश शुभ रहेगा।
 
मकर 
क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ सकते हैं। धर्म-कर्म में मन लगेगा। माता के साथ मतभेद संभव है। धन लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बुद्धिमता का प्रयोग लाभ बढ़ाएगाए विवाद न करें।
 
कुंभ 
बहनों के साथ व्यवहार अच्छे होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार सुधरेंगे। अचानक खर्च बढ़ेगा। विवाह प्रयास निरर्थक सिद्ध होंगे। नई साझेदारी से लाभ सम्भव है।
 
मीन 
व्यावसायिक बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। अपनों के साथ की गई व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश व नौकरी में बदलाव संभव है। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा।
 

Related Articles

Back to top button