अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल: आज किसे मिलेगा मुनाफा भरपूर?

बुधवार के राशिफल में जानिए, किसके लिए शुभ होगा आज का दिन…

मेष

आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से उत्तम है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सामाजिक स्तर पर किसी की आलोचना न करें। निजी समस्या का हल निकलेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।

वृष

आपकी सत्कर्म में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा के कार्य में सफलता के योग हैं। अपने परिवार के सदस्यों की ओर विशेष ध्यान दें।

मिथुन 

छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित होना बंद करें। बहनों से संबंध बिगड़ सकते हैं। कारोबार में नया काम शुरू हो सकता है। आज धन लाभ होगा। दिन उत्साहवर्धक रहेगा।

कर्क

कारोबार के विस्तार के लिए दिन उपयुक्त है। आपके संपर्क से आज रुके कार्य पूरे होंगे। कई दिनों से जिसे आप ढूंढ़ रहे थे, आज उससे मुलाकात हो सकती है। संतान के कार्यों से प्रसन्न होंगे।

सिंह 

आप मतलबी न बनें। सबको साथ में लेकर काम करें। प्रेम प्रसंग में अड़चनें आ सकती हैं। आजीविका के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी। नए संपर्क स्थापित होंगे।

कन्या

आलस न करें। आज का काम आज ही पूरा करें। पिता के साथ तालमेल स्थापित होगा। अनाज व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी।

तुला 

लंबे समय के बाद आज फिर एक नई व्यापारिक शुरुआत होगी। कारोबार में समय पर निर्णय लें। सामाजिक समारोहों में भाग लेंने के अवसर मिलेंगे। प्रशासनिक बड़े और प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।

वृश्चिक 

आज का दिन कई अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। कर्मचारियों पर ज्यादा आश्रित न रहें। परिवार की चिंता रहेगी। खास लोगों से संबंध सुधरेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।

धनु

आपकी बुरी आदतों के कारण घर में तनाव-क्लेश होना तय है। आय से व्यय अधिक होंगे। व्यावसायिक योजनाओं से लाभ होगा। अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है। वैवाहिक प्रस्ताव सफल रहेंगे।

मकर 

मानसिक तनाव के कारण काम में मन नहीं लगेगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। व्यापार, नौकरी में उन्नति होने के योग बन रहे हैं। रुका धन मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी।

कुंभ

परिजनों से आपको धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें। अनाज-तिलहन का व्यापार अच्छा चलेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मीन 

अपने जीवन के रहस्य दूसरों को बताने की गलती न करें, भविष्य में परेशानी आ सकती है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का विशेष सहयोग मिलेगा। जरूरतों को पूरा करने के लिए ऋण लेना आवश्यक होगा।। व्यवसाय विस्तार सम्भव है।

Related Articles

Back to top button