अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल: आज किसे मिलेगा शुभ समाचार?

 शुक्रवार के राशिफल में पढि़ए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष अपने काम पर ध्यान दें। जीवनसाथी और बहनों के बिच चल रहे मनमुटाव से परेशान रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।    

वृष 

आज किसी को पैसे उधार न दें। संतो का सान्निध्य मिलेगा। अपने काम से काम रखें। पूर्व में किए निवेश से लाभदायी परिणाम मिलेंगे। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। यात्रा हो सकती है।    

मिथुन 

अनुकूल समय चल रहा है। व्यापार में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल में परिवर्तन होगा। व्यापारिक कार्य समय पर होने से संतोष रहेगा। आर्थिक लाभ आज हो सकता है।

कर्क

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। अधिकारियों से बात बनेगी। पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज, परिवार में आदर मिलेगा। नई योजना में लाभ प्राप्ति के योग हैं।   

सिंह 

आज के दिन व्यस्तता अधिक रहेगी। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। पूंजी निवेश से लाभ होगा। सुसंगति से लाभ होगा। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे।    

कन्या 

पारिवारिक समस्या का हल आपके प्रयत्नों से निकलेगा। दोस्तों के साथ अनावश्यक कार्यों से दूर रहें। नौकरी में तबादले की चर्चा होगी। आलस हावी रहेगा। संतो का सान्निध्य मिल सकता है।

तुला 

आज के दिन कई जरूरी कार्य पूरे होंगे। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। क्रोध पर संयम आवश्यक है। संतान के विवाह में हो रहे विलंब से चिंतित रहेंगे। 

वृश्चिक 

आज किसी सज्जन से भेंट होगी, जो भविष्य में लाभप्रद रहेगी। परिवार की सुख-शांति बढ़ेगी। आपकी बुद्धि एवं तर्क से आपके कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। बोलचाल में विशेष ध्यान दें।    

धनु 

मनमर्जी से काम न करें। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के कारण मन में शांति रहेगी। आर्थिक स्थिति एवं मनोबल में वृद्धि करेगी। किसी के बहकावे में अपने निजी संबंध खराब न करें।

मकर 

दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। आपके स्वभाव में आए परिवर्तन से लोग चिंतित रहेंगे। परिवार पर विशेष ध्यान दें। मकान-दुकान के नवीन कार्य के अवसर बनेंगे। प्रबल आत्मविश्वास तथा दृढ़ निश्चय से कठिन कार्य भी हल होंगे।   

कुंभ 

कार्यस्थल पर आपके साथ आज धोखा हो सकता है। सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायी रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी अपने खास से मन मुटाव की स्थिति बनेगी।  

मीन 

पारिवारिक मांगलिक आयोजनों के लिए धन की व्यवस्था में व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर लोग आपकी बुराई करेंगे। परिजनों एवं स्वजनों से संबंध मधुर होंगे। रिश्ते बनाने में शीघ्रता करने से बचें। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

 
 

Related Articles

Back to top button