अद्धयात्मटॉप न्यूज़

राशिफल: आज मई की आखिरी तारीख, किस राशि के जातकों के लिए रहेगी शुभ?

मंगलवार के राशिफल में जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेषदिन की शुरूआत शुभ संकल्पों से होगी। राजनीतिक लोगों से संपर्क बढ़ेगा। अपनी व्यवसायिक योजनाएं पूर्ण कर सकते हैं।

वृषभ

आज सामाजिक सम्मान व यश मिलने के योग हैं। अपने सहकर्मियों से उपयोगी वार्तालाप होगा।

मिथुन

क्रोध पर संयम रखें। आर्थिक स्थिति के कारण तनाव रहेगा। परिवार के खर्चों में कमी का प्रयास करें। समय का दुरुपयोग नहीं करें।

कर्क

कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे और कार्यक्षमता बढऩे से उत्साह बढ़ेगा। स्थायी संपत्ति के कार्य में सफलता व लाभ मिलने की उम्मीद है।

सिंह

कार्यस्थल पर कर्मचारियों के कारण परेशान रहेंगे। आपके धैर्य के कारण आपकी बड़ी से बड़ी आकांक्षा भी पूर्ण हो जाएगी।

कन्या

नए व्यापारिक कार्य की सफलता से आपके यश में बढ़ोतरी होगी। मित्रों से मनमुटाव संभव है। सन्तान के अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

तुला

आपकी मेहनत और चतुराई द्वारा धन की प्राप्ति संभव है। आपके हुनर के प्रसिद्धिकारक योग बनेंगे।

वृश्चिक

आप जो चाह रहे हैं उसे पूरा होने में संदेह है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान की ओर से प्रगतिकारक सूचना मिलेगी।

धनु

कारोबार में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। सरकारी कार्यों से लाभ होने के योग बनेंगे।

मकर

काम न होने से कर्मचारियों पर क्रोध संभव है। उत्साह व प्रयास आपके लिए सफलता प्रदान करेंगे।

कुम्भ

परिवारिक शुभ कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में श्रेष्ठ लाभ के योग बनेंगे। भावुकता में कोई भी निर्णय नहीं लें।

मीन

आज आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। कार्य के प्रति समर्पण सफलता की और अग्रसर करेगा।

Related Articles

Back to top button