अद्धयात्म

राशिफल: इस राशि के लोगों को मिलेगी प्रेम प्रसंग में सफलता

l_love-1461149248गुरुवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष

जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं, आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो आपके साथ कई लोगों का नुकसान होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ

भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल पर बार-बार मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीनरी के स्थान में परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा।

मिथुन

परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

कर्क

कम को टालना बंद करें और समय पर कार्य करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़़ सकता है। संतों का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है।

सिंह

बेहतर सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर-तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास, तेल और लौह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

कन्या

केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहों। अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।

तुला

अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता हे। मान-कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

कार्यों में आ रही रुकावटें तनाव में ला सकती हैं। आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपने परिजनों से कई दिनों से मन की बात कहना चाहते हैं। आज अनुकूल समय है।

धनु

किसी अनजान पर भरोसा करना ठीक नहीं है। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी। नए कारोबार से लाभ होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं।

मकर

वाक चातुर्य से अपने काम बना लेंगे। आपके व्यवहार से लोग खुश होगे। पूंजी निवेश करना चाहते हैं। सतर्क रहें। निजी जीवन में अपने कर्तव्यों को पूरा करें। पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

कुम्भ

कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमितता से दुखी रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन

आपके खर्चीले व्यवहार के चलते कर्ज लेने की स्थिति बनेगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने से समस्या का समाधान नहीं होगा। धैर्य से काम लें। मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा।

 

Related Articles

Back to top button