अद्धयात्म

राशिफल: किसके लिए शुभ रहेगा शुक्रवार?

images (4)शुक्रवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

मेष 

आजकल आप अपने अधिकारों का गलत प्रयोग कर रहे हैं, जो पतन का कारण है। समय रहते सम्भल जाएं। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

वृषभ 

बिना विचार किए निवेश से हानि, पीड़ा और क्लेश संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ की गई यात्रा लाभकारी रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बहनों से विवाद संभव है।

मिथुन 

किसी अपने की बातों से मन आहत होगा। भय, पीड़ा, चिंता और तनाव का वातावरण रहेगा। फालतू खर्च होगा। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे, जोखिम न लें। लोहे के व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क

परिजनों से वार्तालाप में वाणी पर नियंत्रण रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। परिवारिक नियमों का पालन करें। रुका हुआ धन मिलेगा, यात्रा होगी।

सिंह 

समय और सत्ता का दुरुपयोग होगा। कुबुद्धि हावी रहेगी, इसलिए विचलित होंगे। शेयर निवेश में हानि संभव है। व्यवसाय की नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या

आज का दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला हैं। धर्म के कार्यों में धन खर्च होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। समाज में विरोध होगा।

तुला

किसी परिजन का बेसब्री से इंतजार रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है, सतर्क  रहें। बुरी आदतों से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। विदेश जाने में आ रही बाधा दूर होगी।

वृश्चिक

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन-देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझबूझ से काम लें। नौकरी की तलाश में यात्रा हो सकती है। सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।

धनु

पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आपकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

मकर

उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं जिसमे सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय अनुकूल है।

कुम्भ

अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनें, उनके स्वभाव आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव।

मीन

नए रिश्ते जीवन में बदलाव लाएंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। पुराने लेन-देन के मामले सुलझेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। जिद न करें, कभी-कभी दूसरों को भी मौका देना चाहिए। पारिवारिक कलह संभव है।

Related Articles

Back to top button