अद्धयात्मटॉप न्यूज़

राशिफल: ग्रहों की चाल इन राशियों के लिए है शुभ, ये रहें जरा संभलकर

गुरुवार (2 जून 2016) के राशिफल में जानिए, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष

मजबूती के साथ अपनी बात रखें, सब का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले हल होने से राहत का अनुभव करेंगे।

वृषभ

काम को समय पर करना सीखें और अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाएं राजकीय कार्यों में रुकावट आ सकती है।

मिथुन

विरोधी सक्रिय होगें। सफलता मिलने से आत्मबल बढ़ेगा। सुख सुविधा पर धन खर्च होगा। अपने संपर्कों के द्वारा कार्य पूरे कर लेंगे।

कर्क

पारिवारिक सहमति न होने से कलह संभव है। विद्यार्थियों के लिए समय परिश्रम वाला है। साझेदारी भंग होने के आसार हैं।

सिंह

रुका धन मिलने से राहत मिलेगी। विवादित मामले सुलझेंगे। व्यवसायिक नई योजनाएं लाभकारी सिद्ध होगी।

कन्या

कानूनी मामलों के चलते तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार से मन उदास होगा। समय अपने परायों की पहचान करवाएगा।

तुला

जिद्दी व्यवहार के कारण पारिवारिक तनाव हो सकता है। व्यवसाय में आर्थिक परेशानी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

वृश्चिक

भाग्योदय का समय है। समय का भरपूर लाभ लें। परीक्षार्थी सफल होंगे। पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

धनु

आजीविका क्व लिए भटकना पड़ेगा। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे। समाज में विरोधी सक्रिय होंगे। व्यवसाय मंदा रहेगा।

मकर

नई जिमेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ जाएगी। रुके कार्यों में गति आएगी। व्यापारिक सौदे लाभकारी होंगे।

कुम्भ

आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके मन में अपने भविष्य को ले कर बहुत सारे विचार हैं।

मीन

रुके कार्यों में गति आने से तनाव दूर होगा। पारिवारिक लोगों से मेलजोल में संबधों में निकटता लाएगा।

 

Related Articles

Back to top button