अद्धयात्म

राशिफल: ग्रहों के शुभ योग से इन 3 राशियों को आज मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी, जाने अपना आज का हाल…

राशिफल: ग्रहों के शुभ योग से इन 3 राशियों को आज मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी, जाने अपना आज का हाल... मेष

आज आपका दिन शुभ फलदायी है। लेकिन आज आपके विचारों में तेजी से बदलाव होता रहेगा। बेहतर रहेगा कि आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।  भागदौड़ की अधिकता रहेगी। आपकी सोच से कुछ उल्टा हो सकता है। अगर आपका किसी से द्वेष है तो इससे जितनी जल्दी हो सके बाहर निकले क्योंकि इसका कोई फायदा नहीं है। आज आप कार्यस्थल पर किसी कार्य या टास्क में व्यस्त रख सकते हैं। सीनियर के साथ हर हाल में बहस करने से बचें।

वृषभ

आज आपको अपने विचारों में स्थिरता बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि अनिर्णय की मनोदशा के फलस्वरूप हाथ आए अवसर आज आप गवां सकते हैं।   रुपए-पैसों का संतुलन बनाकर रखें। समय अनुकूल है। स्वास्थ्य बेहतर।अगर आप अपना लक्ष्य पूरा करना चाहते हैं तो आपको अपना एट्टिट्यूड बदलना ही होगा। याद रखें कि रिलेशनशिप किसी भी चीज से ज्यादा मायने रखता है।

मिथुन

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। सुंदर वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। कोई बड़ा निर्णय भावुकता में ना लें। मित्र आपसे थोड़ा नाराज हो सकते हैं। रूका पैसा मिलेगा। नवीनवस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव। परिवार में सुख शांति रहेगी। कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में आगे रहेंगे। परिवार के साथ हंसी खुशी के पल बिताएंगे।

कर्क

अशांत मनःस्थिति के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय आज न लें, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिजनों से मनमुटाव के प्रसंग हो सकते हैं। कानूनी मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप ना करें। वैवाहिक अड़चनें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दिल लगाकर काम करें। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।

सिंह

आज का दिन लाभदायी है, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। मित्रों व महिला मित्रों से लाभ होने की संभावना है। किसी सुंदर स्थल के पर्यटन की संभावना है।  नए अवसर मिलेंगे। परिवार को अधिक समय देंगे। आवास परिवर्तन संभव। सकारात्मक दृष्टिकोण रखने से लक्ष्य प्राप्ति संभव। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

कन्या

आज का दिन शुभ फलदायी है। नए कार्य के आयोजन संपन्न होंगे। व्यापारीवर्ग एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय बहुत अच्छा है। दिखावे से दूर रहे। प्रतिस्पर्धा में डटे रहे, सफलता मिलेगी। आय से अधिक धन व्यय होगा। क्रोध को हावी न होने दें। वृद्धजनों का आशीर्वाद लेकर कार्य करें। यात्रा असफल हो सकती है।

तुला

व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। नौकरी व व्यापार में सहकर्मियों से सहयोग कम ही मिलेगा। लंबी यात्रा व किसी धार्मिक स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। मीन जायदाद के कार्यों में सावधानी रखें। नकारात्‍मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें। संतान की किसी बात से चिंता हो सकती है

वृश्चिक

आज का दिन शांतिपूर्वक व सावधानीपूर्वक बिताने की गणेशजी की सलाह है। नए कार्यों में असफलता प्राप्त होने के योग हैं, इसलिए कोई नया काम प्रारंभ न करें। सम्मान बढ़ेगा। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। वाहन सुख की प्राप्ति संभव। रूके कार्य बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी |कार्यस्थल पर आपके अधिन कोई नया शख्स आपके कंधो का भार कम कर देगा। कोई आर्थिक लेने देने की वजह से आपको धन की प्राप्ति होगी।

धनु

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजन के प्रसंग से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के सहवास से आपको आनंद मिलेगा। ससुराल पक्ष आपकी ओर कम ध्यान देगा। स्वयं पर विश्वास रखें। वाणी माधुर्य का लाभ लें। आर्थिक लाभ की संभावना। मातृ सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।

मकर

व्यापार में विकास के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते है। व्यवसाय में आप अपने आयोजन के अनुसार कार्य कर सकेंगे। धन के लेनदेन में भी सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। अधिकारी व सहयोगी आपकी मदद करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय व्‍यतीत होगा।

कुंभ

आज के दिन आपकी आय बढ़ने के साथ तनाव में कमी आएगी। माता पिता की सेहत में सुधार होगा। पारिवारिक जिम्‍मेदारी पूर्ण करेंगे। व्‍यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। आप के वाणी तथा विचारों में शीध्र परिवर्तन होगा। बौद्धिक चर्चा में आप जुड़ेंगे। लेखनकार्य से आनंद मिलेगा। नौकरी में उन्‍नति हो सकती है। पत्‍नी व बच्‍चों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है।

मीन

गणेशजी कहते हैं कि आज आप में उत्साह तथा स्फूर्ति की कमी दिखाई देगी। परिजनों के साथ विवाद में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। गैर आवश्‍यक चीजों पर व्‍यय हो सकता है। कोई करीब दोस्‍त फरेब कर सकता है। यात्रा टालें।भाइयों में आपसी विवाद होने की संभावना है। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें।मानसिक शांति के लिए आज आपको घर के माहौल को शांत रखने की जरुरत पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button