अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल : जानिए आज किस पर रहेगी संकटमोचन बजरंगबली की कृपा

आज के राशिफल में जानिए की किस पर रहेगी संकटमोचन बजरंगबली की कृपा | आज किसके दुखों का विनाश करेंगे और किसके उपर आज मंगल भारी रहेगा….

bajarang_bali_3_143003276आज का राशिफल

मेष :-  (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक वातावरण प्रतिकूल हो सकता है। आय उत्तम रहेगी।

सुझाव :- आज आप भगवान श्री सीताराम जी की आराधना करें, आपका मंगल होगा।
शुभ रंग :-आसमानी

वृष :- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
आज आप की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी, चल अचल संपत्ति में इजाफा होने की संभावना है । यश की प्राप्ति संभव है ।

सुझाव :- आज आप श्रीसीता जी सहित राम जी की पंचोपचार पूजन करें, आपका मंगल होगा।
शुभ रंग :- गुलाबी

मिथुन :- (का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
आज पुत्र पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में विशेष रूचि लेंगे। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा। स्वास्थ्य पर ध्‍यान दें।
सुझाव :- आज आप श्री उमामहेश्वर का जलाभिषेक कुशोदक से करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – श्वेत

कर्क :- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज पुराने मित्रों के सहयोग से लाभ होने की संभावना है । आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य से परेशान हो सकते हैं।

सुझाव :- आज आप लघुमृत्युंजय का जाप 108  बार अवश्य करें, मंगल होगा।
शुभ रंग –  मटमैला

सिंह :- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आपको व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आय व पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सुझाव :- आज आप भगवान श्री हनुमान जी को बेसन के लड्डुओं का भोग लगावें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – धानी

कन्या :- ( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
आज से आपकी परेशानियां धीरे -धीरे कम होंगी। पारिवारिक कलह हो सकता है। आय सामान्य रहेगी।

सुझाव :- आज आप भगवान उमामहेश्वर की उपासना करें, उत्‍तम होगा।
शुभ रंग – हरा

तुला :- (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज आप की पदोन्नति हो सकती है।परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आय का पक्ष सामान्य रहेगा।

सुझाव :-आज आप माता मंगला गौरी का दर्शन व देवी मंदिर में यथा शक्ति सहयोग प्रदान करें ।
शुभ रंग – केसरिया

वृश्चिक :- (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज आपका आर्थिक पक्ष सुव्यवस्थित होगा। स्वास्थ्य ढीला रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन सकते है।
सुझाव :- आज आप लाल वर्ण की खाद्य वस्तु दान करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – पीला

धनु :- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज आप का मन प्रसन्न रहेगा। नये सम्बंधों से यश की प्राप्ति होगी। सन्तान पक्ष से प्रसन्नता होगी। आय सुदृढ़ होगा।

सुझाव:- आज आप श्री गणेश जी को दुर्वाकुंर अर्पण करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – बादामी

मकर :- (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आपका धीरे-धीरे प्रगति करेगा। अच्छे सम्बन्धों से लाभ् मिलेगा। आय सामान्य रहेगा।स्वास्थ्य ढीला रहेगा।
सुझाव:- आज आप भगवान श्री हनुमान जी की आराधना व दर्शन करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग- नारंगी

कुम्भ :- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आप का स्वास्थ्य ढीला हो सकता है। आय सामान्य रहेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सुझाव:- आज आप माता दुर्गा की उपासना करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग- महरून

मीन :- (दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज से आपका व्यापार उत्तम होगा। पारिवारिक सम्बन्ध मधुर होंगे। अपने मित्रों से लाभ होगा। स्वास्थ्य ढीला हो सकता है।

सुझाव:- आज आप भगवान उमानाथ की उपासना करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – हल्का गुलाबी

 

Related Articles

Back to top button