अद्धयात्मटॉप न्यूज़फीचर्ड

राशिफल : जानिए की आज कैसा रहेगा आप का दिन

आज के राशिफल में जानिए की आज आप पर कौन सी बाधाएं आ सकती हैं एवं उन बाधाओं को कैसे दूर कर सकतें हैं…..

astrology

आज का राशिफल

मेष :- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आपका दिन मंगलकारी है। आज आप समाज में प्रतिष्ठित होंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सुझाव :- आज आप भगवान कार्तिकेय का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- चॉकलेटी

वृष :- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
आज आप कोई भी कार्य बड़ी ही सावधानी से करें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।

सुझाव :- आज आप श्री गणेश जी को सिंदूर अर्पण करें व मिष्ठान का भोग लगाएं ।
शुभ रंग :- हरा

मिथुन :- (का,की कु, के, को हा, घ ,छ )
आज आपके व्यापार में प्रगति होने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

सुझाव :- आज आप पीले फल का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – हल्का पीला

कर्क :- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आपके निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। मित्रों के साथ यात्रा करनी पड़ सकती है।

सुझाव :- आज आप शिवलिंग पर 21 बेलपत्र अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

सिंह :- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आप अपने पेशे को आगे बढ़ाने के बारे मे विचार करेंगे। आपके कार्यों से सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है।

सुझाव :- आज आप भगवान शिव को इत्र लगाएं, उत्तम होगा।
शुभ रंग – फिरोज़ी

कन्या :- ( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
आज आप अपने अतीत को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। माता से धनलाभ होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

सुझाव :-आज आप श्री गणेश जी को ताम्बुल अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

तुला :- (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेंगी। आपके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय होगा।सुझाव :- आज आप भगवान अर्धनारीश्वर की उपासना करें, लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला

वृश्चिक :- (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज आपका मन उत्साहित रहेगा। आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक लाभ संभव है।

सुझाव :- आज आप भगवती को सुगंधित पुष्प अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – बैगनी

धनु :- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज आपका मन नए व्यवसाय की तरफ प्रेरित होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा।

सुझाव :- आज आप श्री गणेश जी को मोदक अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

मकर :- (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आपके घर कोई मेहमान आपसे मिलने आ सकता है। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे।

सुझाव :- आज आप शिव मंदिर में प्रसाद बांटें, लाभ होगा।
शुभ रंग- धानी

कुम्भ :- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आप शिक्षा व नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। विचारों को सकारात्मक रखें।

सुझाव :- आज आप गुलाब के पुष्प से भोलेनाथ की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- मटमैला

मीन :- (दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज आप भावुकता एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी।

सुझाव :- आज आप संध्‍या के समय किसी पवित्र नदी में दीपदान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा

 

Related Articles

Back to top button