अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल : जानिए की आज रविवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए

आज के राशिफल में जानिए की आज आप पर कौन से कष्ट आ सकतें हैं और उन कष्टों के निवारण का उपाय क्या है……

राशिफल : जानिए की आज रविवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए

आज का राशिफल

मेष :- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आपके कार्यों में प्रगति होने की सम्भावना है। अर्थ पक्ष सामान्य रहेगा।

सुझाव :- आज आप गुलाब के पुष्प से भगवान शिव पार्वती का पूजन करें, मंगल होगा।
शुभ रंग :-हरा

वृष :- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
आज आपको भाई-बंधुओं का सहयोग प्राप्त हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
सुझाव :- आज आप माँ भगवती का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- पीला

मिथुन :- (का,की कु, के, को हा, घ ,छ )
आज आपको शासन सत्ता का सहयोग व लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।

सुझाव :- आज आप भगवान शिव को बेलपत्र अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – सुनहला

कर्क :- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आप का दिन मंगलकारी है। रोजगार की दिशा में सफलता प्राप्त होने की संभावना है।

सुझाव :- आज आप ब्राह्मणों को भोजन कराएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल

सिंह :-  (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सुझाव :- आज आप देवालय में मिष्ठान बाटें, लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा

कन्या :- ( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
आज कोई ऐसा कार्य सम्पन्न हो सकता है, जिससे आपके प्रभाव व वर्चस्व में वृद्धि होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं।सुझाव :-आज आप देवालय के पुजारी को वस्त्र दान करें, लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला

तुला :- (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज आपको सम्बन्धित अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग प्राप्त हो सकता है। उपहार व सम्मान में वृद्धि होगी।

सुझाव :- आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – फिरोजी

वृश्चिक :- (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त होने की संभावना है। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक लाभ होने की संभावना हैै।

सुझाव :- आज आप गायत्री माता का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – बैगनी

धनु :- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज आप अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। यात्रा की स्थिति सुखद व लाभदायी होगी।

सुझाव :- आज आप भगवान शंकर को इत्र अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

मकर :- (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आपको अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा।
सुझाव :- आज आप श्री गणेश जी को मोदक अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- केसरिया

कुम्भ :- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आपको व्यर्थ का तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सुझाव :- आज आप भगवान कार्तिकेय का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- गुलाबी

मीन :- (दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज आपके पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। मैत्री सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होने की संभावना है।सुझाव :- आज आप देवालय में जाकर दीपक जलाएं, लाभ होगा।

शुभ रंग – चॉकलेटी

 

Related Articles

Back to top button