अद्धयात्म

राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

astro1411मेष- भव्य आयोजन में शामिल हो सकते हैं। अपनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। मूल्यवान वस्तुओं के संग्रह में रुचि रह सकती है। निर्णय क्षमता बढ़ेगी। दिन उत्तम।

वृष- सहजता संवेदनशीलता और सृजनात्मकता बढ़ेगी। स्मरण को बल मिलेगा। नए लोगों से मेल मुलाकात पसंद करेंगे। पूछपरख बनी रहेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

मिथुन- पसंद की वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। साहस पराक्रम में आगे बने रहेंगे। जोखिम लेने में जल्दबाजी न दिखाएं। दिन शुभ।

कर्क- अवसरों का लाभ उठाने में चूक न करें। आर्थिक मामले बेहतर बने रहेंगे। प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। प्रदर्शन संवरेगा। वाणी व्यवहार मधुर रखें। दिन हितकर।

सिंह- कार्य व्यापार उम्मीद से अच्छा बना रहेगा। सक्रियता और समझ से सभी प्रभावित रहेंगे और यथासंभव सहयोग भी करेंगे। दिन पद प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला।

कन्या- पुण्य फल शुभता बढ़ाएंगे। भाग्य की प्रबलता कार्याें में तेजी लाएगी। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। शुभ सूचनाएं साझा कर सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

तुला- कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा। आकस्मिक लाभ की संभावना है। गरिमा बनाए रखें। रुटीन पर फोकस बढ़ाएं। दिन सामान्य से शुभ। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक- खुशियां परिवार में प्रेम बढ़ाती हैं। रिश्तों को मजबूत करती हैं। करीबियों को क्वालिटी टाइम दे सकेंगे। शुभ प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक।

धनु- सेवाभाव बढ़ेगा। पेशेवर अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। कारोबारी सहजता से आगे बढ़ें। उधार का लेन देन न करें। खर्च बढ़ सकता है। दिन मेहनत पर जोर देने वाला।

मकर- प्रेम सर्वाेत्तम अनुभूति है। एक ऐसा भरोसा है जिसके लिए कोई बंधन या रिश्ता आवश्यक नहीं होता। प्रिय के साथ श्रेष्ठ समय साझा कर सकते हैं। बौद्धिकता को बल मिलेगा।

कुंभ- घर में आनंद का वातावरण बना रहेगा। परिजनों की अपेक्षाओं का सम्मान करें। वरिष्ठों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। संसाधनों में वृद्धि संभव। दिन शुभ।

मीन- पेशेवरता बढ़ाएं। सामाजिक कार्याें में रुचि लेंगे। संपर्क को बल मिलेगा। शुभ सूचना मिल सकती है। बंधुत्व भाव बढ़ेगा। छात्र बेहतर करेंगे। दिन उत्तम।

Related Articles

Back to top button