अद्धयात्म

राशिफल: दो शुभ योग के साथ शुक्रवार किसे देगा खुशियों की सौगात?

शुक्रवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन…

rashifal-1446463327मेष- अपनी मंशा जग जाहिर न करें। समय पर काम करें। आप बहुत जल्द हताश हो जाते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा परेशानी होगी। जल्दबाजी न करें। कारोबार की रणनीति सिद्ध हो सकती है। निजी संबंधों में धैर्य रखें।
वृष- आपके व्यवहार के कारण लोग आपको पसंद करेंगे। पड़ोसियों से व्यवहार दुरस्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। आय की स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भवन निर्माण की बाधा दूर होगी।
मिथुन- अनजान लोगों द्वारा आज आप को धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। लंबे समय के बाद आय की स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
कर्क- दिन की शुरुआत में ही क्रोध करना अच्छी बात नहीं है। अपनों को गलती सुधारने का अवसर दें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। इष्ट मित्रों के साथ यात्रा आनंददायक रहेगी। शुभ आयोजन में हिस्सा लेंगे।
सिंह- ज्यादा बोलना आपके लिए नुकसानदायक है। अपने आप पर आपका नियंत्रण नहीं है। कब किसके सामने क्या बात करनी है, इसका ध्यान रखें। मकान-दुकान के निर्माण में कानूनी अड़चनें आएंगी।
कन्या- दैनिक कार्य आज प्रभावित होंगे। संतान के विवाह के लिए चिंतित रहेंगे। आज अपने परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में मेहनत का फल मिलेगा। शुभ रंग सफेद है।
तुला- निजी कार्यों में दूसरे का प्रवेश आपके कार्यों को प्रभावित कर सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। भय व कष्ट का वातावरण रहेगा। सामाजिक यश मिलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे।
वृश्चिक- आप बहुत लापरवाह हैं। मन के भोले हैं। स्थिति को समझें और भविष्य को ध्यान में रखकर काम करें। शारीरिक कष्ट होगा।  व्यवसाय में नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।
धनु- परिवार में चल रहे मनमुटाव धीरे-धीरे खत्म होंगे। पिता के साथ आपका तालमेल स्थापित होने में अभी समय लगेगा। यात्रा में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। निराशा मिलेगी।
मकर- सोच-समझकर काम करें। मित्रों से मनमुटाव खत्म होंगे। सामाजिक ख्याति प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा निरस्त हो सकती है। नया अनुबंध करने में अभी विलंब है।
कुंभ- अपने हुनर से पहचान बनाने में कामयाब होंगे। संतों का सान्निध्य मिलने से विचार शुद्ध होंगे। दुकान बदलनी पड़ सकती है। बड़ा खर्च होने के योग हैं।
मीन- गलत नीति से कमाया हुआ धन गलत जगह ही जाता है। अपने काम के प्रति ईमानदार रहें। पूजा-अर्चना में मन लगेगा। किसी असहाय की मदद कर शांति प्राप्त होगी। निर्माण कार्य में आ रही कानूनी अड़चन दूर होगी। 

Related Articles

Back to top button