अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल: शनिदेव की कृपा से आज किसके चमकेंगे सितारे?

शनिवार के राशिफल में जानिए, आज कैसे बीतेगा आपका दिन…

shani-shingnapur-1454583831मेष

सही समय का इंतजार करें। जो भी करें समझदारी से करें। व्यापार में परिणाम अनुकूल रहेंगे। परिवार में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। कोई नजदीकी व्यक्ति आपका विरोध कर सकता है। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलेगा।

वृष

व्यापारिक योजनाओं में विलंब होगा। आज उत्तम वस्त्र, आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। भूमि, मकान की समस्या किसी परिजनों की सहायता से हल होगी।

मिथुन

आपकी ओर से किए गए कार्य की सराहना होगी। दांपत्य जीवन सुखद व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर अनावश्यक बहस किसी से न करें। रोजगार में नई योजनाओं से लाभ होगा।

कर्क

कार्यस्थल पर लोग आपकी निंदा करेंगे। शिक्षा में वांछित सफलता मिलने के योग हैं। दिन व्यस्त और अनुकूल रहेगा। पहले किए गए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।

सिंहदिनचर्या में आए बदलाव से आप खुश रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। संतान से विरोध की आशंका है। आत्मविश्वास और पुरुषार्थ बढ़ेगा। आपकी कार्यप्रणाली की सराहना होगी। पुराने विवाद आज फिर उभर सकते हैं।

कन्याआज के दिन आपकी मेहनत का शुभ परिणाम मिलने वाला है। बहुत जल्दी आप दूसरों की बातों पर विश्वास कर लेते हैं। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें समय पर निर्णय लेकर अपनी बुद्धिमानी का परिचय दें। भूमि, मकान संबंधी कार्य पूरे होंगे। 

तुला

कार्य की सफलता से मनोबल में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी करने वालों को मनचाही पदोन्नति मिलने के योग हैं। अनावश्यक व्यय नहीं करें। प्रेम प्रसंग में अड़चने संभव हैं।

वृश्चिक

कार्य की अधिकता आपके निजी कार्यों पर असर डालेगी। सहयोगियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखें। नुकसान हो सकता है, सतर्क रहें। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें।

धनु

दूसरों की सफलता देखकर दुखी न हों। मेहनत करें, खुद के बलबूते पर काम पूरा करें। किसी कार्य में अनायास लाभ होने की संभावना बन रही है। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है।

मकर

कोई भी काम आसानी से नहीं होता। किसी कारण मन में उदासी रहेगी। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। पेट संबंधी पीड़ा संभव है।

कुंभ

आपकी व्यवहार कुशलता और समझदारी से लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ के योग हैं। रचनात्मक काम में मन लगेगा। परिवार की परेशानी दूर होगी। जल्दबाजी में कोई काम नहीं करें।

मीन

कम समय में कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। अपनों से विवाद संभव है। व्यावसायिक कार्यों में प्रगति के योग बन रहे हैं। निवेश लाभकारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button