अद्धयात्म

राशिफल: संडे की सुबह किसे देगी खुशियां, किसे टेंशन?

रविवार के राशिफल में जानिए अपना भविष्य
 
मेष 
आजकल आप अपने आपको सुधारने में लगे हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार विस्तार के अवसर बनेंगे। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। मित्रों के साथ मिलकर किसी नई योजना की शुरुआत करेंगे।
 
वृष 
अपने व्यवहार को नम्र बनाएं। नौकरी में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। अधूरे कार्य समय पर पूरे होने से संतोष रहेगा। संतान पर नजर रखनी होगी। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे।
 
मिथुन 
लापरवाही के कारण नुकसान होगा। रुका धन प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी होगी। व्यावसायिक कार्य सफल होने की संभावना है। हितकारक व्यक्ति से भेंट होगी। वाहन क्रय करने के योग हैं।
 
कर्क
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने का अवसर मिलेगा। यात्रा सुखद एवं सफलता देने वाली होगी।
 
सिंह 
अपने प्रोफेशन को बदलना चाह रहे हैं, पर अभी रुकंे, सही समय का इंतजार करें। परिवार में आपके लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन चलाते वक्त सावधानी आवश्यक  है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
 
कन्या 
रुके कार्य को गति मिलेगी। व्यवसाय में रुका पैसा प्राप्त होगा। कला-साहित्य से जुड़े लोग मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे, पर सावधानी रखें।
 
तुला 
कम समय में कार्य को पूरा करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय में परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। आमदनी में वृद्धि के योग हैं। यात्रा सुखद एवं सफलता देने वाली होगी। संतान के विवाह के लिए योग्य प्रस्ताव मिलेंगे।
 
वृश्चिक 
किसी के बारे में अपनी राय देने से पूर्व विचार करें। पैसे कमाने के चक्कर में आप गलत रास्ते पर जा रहे हैं। समय रहते सुधर जाएं। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।
 
धनु 
पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी सिद्ध होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्या का हल किसी योग्य जन द्वारा होगा।
 
मकर 
अपने हुनर और वाक् शैली से सभी का दिल जीत लेंगे। अनायास अर्थलाभ होगा। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। धैर्य रखें, कार्य आपके पक्ष में होगा।
 
कुंभ 
अपनी मस्ती में मस्त रहते हैं। परिवार पर ध्यान दें। हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। किसी पुरस्कार की प्राप्ति होगी।
 
मीन 
कारोबार में विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। संतान की उन्नति होगी। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे।
 

Related Articles

Back to top button