अद्धयात्म

राशिफल: सूर्यदेव हुए उत्तरायण, किसके दूर करेंगे संकट

शनिवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

surya00-1452851610मेष- कई दिनों से बकाया वसूली होगी। किसी विशेष प्रयोजन से की गई यात्रा से लाभ संभव है। आपकी उन्नति और सफलता से शत्रु सक्रिय रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
वृष- आपकी दिनचर्या में नित्य पूजा पाठ को जोड़ें। आपका मन एक जगह स्थिर नहीं रहता। इसी कारण आप सारी चीजें भूल जाते हैं और कुछ का कुछ होता है। शुभ समाचार मिल सकता है। नई योजना से लाभ अर्जित करेंगे।मिथुन- दिन की शुरुआत में आलस्य हावी रहेगा। अधिकारी वर्ग काम की अधिकता से व्याकुल होंगे। मित्रों से लेन-देन में सावधानी रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। संपर्क बढ़ाएं।

 कर्क- अपने अनुभव से कार्यों को पूरा करेंगे। जिन लोगों की आपने कभी मदद की आज वो आपको धोखा दे सकते हैं। पैर में मामूली चोट लग सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। यात्रा संभव है।सिंह- अपने रिश्तों को बचाने के लिए समझौता करना पड़ेगा। परिजनों की लापरवाही से नुकसान संभव है। कार्यस्थल पर फालतू खर्च होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। शुभ रंग लाल है।

 कन्या- आज कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। जीवनसाथी की नासमझी से क्रोध की अधिकता रहेगी। साझेदारी लाभप्रद रहेगी। नए संबंध बनेंगे।

तुला- दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी। परिवार में मांगलिक आयोजनों की तैयारी होगी। मामा परिवार से संबंध कमजोर होंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। मेहमानों का आगमन सम्भव है। अध्यन में रुचि बढऩे लगेगी।

वृश्चिक- कारोबार में चल रही मंदी की मार से तनाव संभव है। आज जो भी सौदे करें, किसी अनुभवी की मदद से करें। संतों का सान्निध्य मिल सकता है। शुभ रंग गुलाबी है।

धनु- व्यवसाय में नए अनुबंध जरा सोच-समझकर करें। राजनीति में किसी बड़े व्यक्ति के संपर्क में आएंगे। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। संतान के लिए किए विवाह प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।

मकर- परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आलस्य का त्याग करें। आपकी कीर्ति-यश से अपनों में जलन पैदा हो सकती है। निवेश में जल्दबाजी अच्छी नहीं, जरा धैर्य रखें। अपनों से विवाद से बचें। शुभ समाचार मिलेंगे।

कुंभ- किसी व्यक्ति के प्रति आकर्षित होंगे। जीवन में किसी योग्य व्यक्ति का आगमन जीवन बदल सकता है। मकान-दुकान के निर्माण कार्यों को गति मिलेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है। यात्रा टालें।

 मीन- आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। यही कारण है आपके अपने नाराज रहते हैं। अचानक बड़े खर्चे सामने आएंगे। आर्थिक संपन्नता रहेगी। भूमि में निवेश के योग बन रहे हैं।

Related Articles

Back to top button