अद्धयात्म

राशिफल

unnamed? मेष (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)

आज आपको मनोरंजन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।व्यवसायिक मामलों में तेजी से निस्तारण करेंगे।

सुझाव:- आज आप गाय को आटे पर हल्दी रखकर खिलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग:- भूरा।

?वृष (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
आज आपके परिवार में मतभेदों की स्थितियां आ सकती हैं।कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद हो सकता है।

सुझाव:- आज आप अपने ईष्ट का स्मरण करके कार्य प्रारम्भ करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- चॉकलेटी।

? मिथुन (का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
आज कुछ लोग आपसे प्रतिस्पर्द्धा और ईर्ष्या करेंगे।निजी योजनाओं में विलम्ब हो सकता है।

सुझाव:- आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।

? कर्क (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आप दूसरों का मार्गदर्शन करेंगे।व्यावसायिक फैसले लेते वक्त अंतर्मन की पुकार को सुनें।

सुझाव:- आज आप चीनी और दूध का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बैगनी।

?सिंह (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आप कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं यह शुरुआत आपको सही दिशा में ले जायेगी।

सुझाव:- आज आप देवालय में धार्मिक पुस्तकें दान करें लाभ
शुभ रंग – श्वेत।

??कन्या ( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
आज आपको व्यवसाय में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है।मन प्रसन्न रहेगा।आर्थिक लाभ।

सुझाव:-आज आप गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।

शुभ रंग – केसरिया।

⚖तुला (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज आप कोई भी कार्य बड़े ही लगन के साथ करेंगे।आपके कार्यों से लोग प्रभावित होंगे एवं प्रशंशा करेंगे।

सुझाव:- आज आप प्रभु सीताराम जी की आराधना करें

शुभ रंग – फिरोजी।

?वृश्चिक (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज आप अपने पुराने मित्रों से मुलाकात करने की योजना बनाएंगे।पारिवारिक स्थितियां अनुकूल रहेंगी।

सुझाव:- आज आप दूर्वान्कुर व लाल पुष्प से श्री गणेश जी की उपासना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

?धनु (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज आपका व्यवहार मधुर व सौम्य रहेगा।मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सुझाव:- आज आप केसरयुक्त मीठी खीर माता दुर्गा को अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – हरा।

?मकर (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आपको यात्रा से सुख प्राप्त हो सकता है।नए लोगो से मुलाकात होने की सम्भावना।

सुझाव:- आज आप गुलाब के पुष्प से भगवान राधा माधव की आराधना करें लाभ।होगा।

शुभ रंग- गुलाबी।

?कुम्भ (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।वाद-विवाद से बचें।कार्यों में प्रगति।

सुझाव:- आज आप 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें लाभ होगा।

शुभ रंग- लाल।

?मीन (दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज कोई ऐसा समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे सुखद अनुभूति हो सकती है।रचनात्मक कार्यों में प्रगति होने की सम्भावना है।

सुझाव:- आज आप बंदरों को गुड़ व चना खिलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – पीला।

Related Articles

Back to top button