राशिफल

मेष- सामाजिक कार्यक्रमों में उत्साह से बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। शासन से आपके पक्ष में निर्णय होगा। अपने परिचितों की मदद से परेशानी दूर होगी। दिन शुभ है।
वृष- व्यापार के लिए स्थिति अच्छी है। अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा कर के अपना कार्य सिद्ध करें। अपने स्वयं के प्रभाव से कार्य पूर्णता में विशेष योग है। स्वास्थ्य सामान्य है। दिन ठीक रहेगा।
मिथुन- आज के दिन अपने मन से वैचारिक मतभेद दूर करें। कोई पुराना रुका हुआ धन वापिस आ सकता है। विवाद हल होंगे। दिन अच्छा रहेगा।
कर्क- स्वयं समस्याओं से दूर रहें और समस्याओं को देखने का नजरिया बदलें। मनचाहा काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। यात्रा का योग बन सकता है।
सिह- पहले स्वयं के कार्य पूरा करें फिर अन्य लोगों की मदद करें। सुविधा नहीं मिले तो घबराएं नहीं उत्साह पूर्वक कार्य करें, अवश्य पूरे होंगे। किसी की सिफारिश की जरूरत पड़ सकती है। दिन ठीक है।
कन्या- देख परख कर कार्य करें। यात्रा में सावधानी रखें। जरूरी दस्तावेज स्वयं संभालकर रखें। सोच समझकर पूंजी निवेश करें लाभ होगा।
तुला- धार्मिक आस्था बढ़ेगी। नए काम की शुरुआत में परेशानी हो सकती है। बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिन अच्छा है।
वृश्चिक- किसी कार्य को प्रारंभ करने में पहले मुश्किल होगी पर शाम तक बेहतर हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में आप का वर्चस्व बना रहेगा। बाहरी संपर्कों से अच्छा लाभ हो सकता है। दिन सामान्य है।
धनु- विद्यार्थियों के लिए भी उत्तम है। आज निजी अधिकारियों के निजी अधिकारों के लिए सतर्क रहें। समझौता करना पड़ सकता है। मानसिक दुविधा बनी रहेगी।
मकर- राजकीय मामले पक्ष में हल हो जाएंगे। करियर को नई दिशा देने के लिए समय अच्छा है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। दिन शुभ है।
कुंभ- जोखिम के कार्यों से बचें। मानसिक चिंता से दूर रहें। कहीं घूमने जाने का मन बन सकता है। नए संपर्कों से लाभ होगा। दिन सामान्य ठीक है।
मीन- सामूहिक कार्य में आपका सहयोग बढ़ेगा। आपका मनमाना मिजाज तरक्की में बाधक बनेगा। परिचितों की मदद से परेशानी से दूर हो जाएंगे। दिन ठीक है।



