अद्धयात्म

राशिफल

rashifal-in-hindi-1मेष : वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।

वृष : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मिथुन : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन आत्मसंयत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क : अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भार्इ-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

कन्या : आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। अनियोजित खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

तुला : वाणी में सौम्यता रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक : आलस्य की अधिकता रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति रहें।

धनु : शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं।

मकर : सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगा। रहन-सहन कष्टपूर्ण रहेगा।

कुंभ : नौकरी में परिवर्तन के साथ पदोन्नत्ति के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मीन : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन अपनी भावनाओं को वश में रखें। मित्रों के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

 

Related Articles

Back to top button