अद्धयात्म

राशिफल

astro-1मेष :- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आपकी पारिवारिक स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। ऐश्वर्य व धन में वृद्धि होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप भूखे ब्राह्मणों को भोजन कराएं, लाभ होगा।
शुभ रंग :-आसमानी

वृष :- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए, ओ)
आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। आपके उद्देश्यों की पूर्ति होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप हनुमान मंदिर में जाकर राम नाम का जाप करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- गुलाबी

मिथुन :- (का,की कु, के, को हा, घ ,छ )
आज आपसे मिलने कुछ मेहमान आ सकते हैं। मन में प्रसन्नता रहेगी।
सुझाव :- आज आप माँ भगवती को सुगंधित पुष्प अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग -नीला

कर्क :- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। जीवनशैली में सुधार होगा।
सुझाव :- आज आप काली गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – हल्का पीला

सिंह :- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आपके उत्तम व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। आपके यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
सुझाव :- आज आप देवालय में सन्ध्या के समय दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – जामुनी

कन्या :- (पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ, टो)
आज आप समाज में प्रतिष्ठित होंगे। आपका लक्ष्य पूर्ण होने की सम्भावना है।
सुझाव :-आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग -केसरिया

तुला :- (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज आपके परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। आप प्रत्येक कार्य लगनपूर्वक करेंगे।
सुझाव :- आज आप भगवान श्री गणेश जी की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – हल्का लाल

वृश्चिक :- (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे।
सुझाव :- आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – मटमैला

धनु :- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज धार्मिक कार्यों मे आपकी रुचि बढ़ेगी। भाई-बंधु का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सुझाव :- आज आप श्री राम जी का स्मरण करके घर से बाहर जाएं, कार्य पूर्ण होगा।
शुभ रंग – नीला

मकर :-(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आपको सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
सुझाव :- आज आप बजरंगबाण का पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- आसमानी

 कुम्भ :- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आपके व्यवसाय में प्रगति होने की संभावना है। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे।
सुझाव:- आज आप फलों का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- बादामी

मीन :- (दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज आप समाज में अपना अहम योगदान दे सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप हनुमान जी को मिष्ठान्न अर्पण करके उनकी पूजा करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – चॉकलेटी

Related Articles

Back to top button