अद्धयात्म

राशिफल

rashifal-1मेष : परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यात्रा कष्टदायी हो सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृष : किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मिथुन : नौकरी में परेशानियां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कर्क : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं।

सिंह : रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपन के प्रति रुझान रहेगा।

कन्या : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेादी बढ़े़ंगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

तुला : भवन के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे। घर में मांगलिक कार्य होंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक : मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

धनु : भाइयों के साथ कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। संचित धन में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

मकर : माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। रहन-सहन कष्टकारी रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

कुंभ : वाहन सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मीन : मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि संभव है।

Related Articles

Back to top button