अद्धयात्म

राशिफल 22 जनवरी, 2018: मीन राशि का चन्द्रमा आज आपके लिए कितना शुभ देखें…

मेष (Aries): आज के दिन धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में मन लगेगा। मन में दुविधा रहने से ठोस निर्णय नहीं लेने में दिक्कत आएगी। पैसे की लेन-देन या आर्थिक व्यवहार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। राशिफल 22 जनवरी, 2018: मीन राशि का चन्द्रमा आज आपके लिए कितना शुभ देखें...

वृषभ (Taurus): कारोबार में लाभदायक साझेदारी हो सकती है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। बुजुर्गों तथा मित्रों से लाभ और सुखद क्षणों का अनुभव मिलेगा। दांपत्यजीवन में संतोष और आनंद रहेगा। पर्यटन का आयोजन होगा। महिला वर्ग की तरफ से लाभ और मान-सम्मान प्राप्त होगा। संतानों के शुभ समाचार प्राप्त होंगे। 

मिथुन (Gemini): शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा। पिता से लाभ होगा। सरकारी कार्य पूर्ण होने में सरलता रहेगी। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे। 

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा। 

सिंह (Leo): आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना रहेगा। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। अनैतिक कार्य से बदनामी होने का योग है। इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार आपका सच्चा मार्गदर्शन करेंगे। 

कन्या (Virgo): गणेशजी की कृपा से दांपत्यजीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में भाग लेंगे। वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदी होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ का परिचय प्रणय में परिवर्तित होगा। व्यापार में भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ होगा। 

तुला (Libra) : घर में सुख-शांति के वातावरण में आप समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी। 

वृश्चिक (Scorpio): आज यात्रा प्रवास का आयोजन न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। स्वास्थ्य एवं संतान के संबंध में चिंतित हो सकते हैं। वित्तीय आयोजन के लिए समय अच्छा है। चर्चा और वाद-विवाद में भाग न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। शेयर-सट्टा का प्रलोभन हानि पहुंचा सकता है। 

धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि आज आपको अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। मन में उठनेवाली दुविधाओं से आप मानसिक उचाट अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन प्रतिकूल रह सकता है। माता की तबीयत के सम्बंध में ध्यान रखना पड़ेगा। अनिद्रा सताएगी। जलाशयों से बचकर रहना हितकर है। 

मकर (Capricorn): आज आप रणनीति में शत्रुओं को परास्त करेंगे। नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। सफलता मिलेगी। आप हरेक कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। व्यापार- धंधे में लाभ होगा। शेयर- सट्टे में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवाएंगे। मित्रों, स्वजनों और भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मन की उलझन हल होगी। 

कुंभ (Aquarius): आज आप दुविधा की स्थिति में रहेंगे। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। वाणी पर संयम नहीं रहने से पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय है। नकारात्मक विचारों को हावी ना होनें दें। 

मीन (Pisces) : नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में शामिल हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण विषय में निर्णय लेते हुए मानसिक उलझन होने पर आज फैसला टाल देना ही बेहतर रहेगा। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। प्रवास होगा। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा।
 

Related Articles

Back to top button