अद्धयात्म

राशिफल

zodiac-1मेष :- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आप साहसिक पहल और अपनी योग्यता से विवादों और निजी मुद्दों का समाधान करेंगे।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव:- आज आप राधा-कृष्ण की पूजा करें लाभ होगा।
शुभ रंग:- लाल

वृष:- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
आज आप अपने परिवेश के लोगो से प्रभावित होंगे। अपने प्रति ईमानदार रहें। आय के नए स्रोत बनेंगे।
सुझाव :- आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- चॉकलेटी।

मिथुन :- (का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
आज आप अपने परिवार या किसी सहकर्मी पर निर्भर न रहें लेकिन आपस में लोगो से तालमेल बनाएं रखें।
सुझाव:- आज आप दुर्गाशप्तशती का पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – हल्का हरा

कर्क :- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आप कोई भी निर्णय लेने से पूर्व दिल के साथ साथ दिमाग की भी सुनें। समझौते के मामले में भी सकारात्मक पहल करें।
सुझाव :- आज आप देवालय में अन्न व वस्त्र दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

सिंह :- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आपके विरोधीजन व्यावसायिक कार्यों में बाधा डालेंगे। नए लोगो से मुलाकात होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप संध्या के समय देवालय में दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला

कन्या :- ( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ, टो)
आज आप सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे इस कारण आप थकान भी महसूस कर सकते हैं।आर्थिक पक्ष उत्तम।
सुझाव :-आज आप सूर्य देव को अर्घ्य दें, लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

तुला :- (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज आप प्रियजनों के साथ मिलकर यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। वाद-विवाद से बचें।
सुझाव :- आज आप लघुमहामृत्युंजय का जाप करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – पीला

वृश्चिक :- (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज व्यावसायिक मुद्दे सामने आएंगे। सेहत व आर्थिक मामलों को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
सुझाव :- आज आप श्री किशोरी जी का स्मरण करके घर से बाहर जाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत

धनु :-  (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज कार्यक्षेत्र में बेहतर यही होगा की आप किसी भी तरह के दबाव से मुक्त रहें। तनावग्रस्त होने के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ सकता है।
सुझाव :- आज आप माँ भगवती का स्मरण करके कार्य प्रारम्भ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – बैगनी

मकर :-(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आपके जीवन के अंधेरे दूर होने की संभावना है। खुशहाली आएगी और स्वयं को खुशमिजाज महसूस करेंगे।
सुझाव :- आज आप भगवान अर्धनारीश्वर की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- धानी

कुम्भ :- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आप जटिल स्थितियों का अत्यधिक विश्लेषण न करें।निजी प्रसन्नता को आप परिवार के साथ साझा कर सकते हैं।
सुझाव :- आज आप माता रानी के दरबार में चुनरी चढ़ाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग- फिरोजी

मीन :- (दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज आप अप्रत्याशित घटनाओं से कुछ समय के लिए विचलित हो सकते हैं। परन्तु ये स्थितियां अंततः लाभप्रद साबित होंगी। स्वतन्त्रता का एहसास करेंगे।
सुझाव :- आज आप सूर्यदेव की उपासना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – बादामी

Related Articles

Back to top button