राज्यराष्ट्रीय

राष्ट्रगान से ‘अधिनायक’ शब्द हटा देना चाहिए: कल्याण सिंह

kalyan singhजयपुर : राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रगान में ‘अधिनायक’ की जगह ‘मंगल’ शब्द होना चाहिए क्योंकि अधिनायक शब्द में स्वतंत्रता पूर्व के समय के अंग्रेजी शासक का गुणगान किया गया है। कल्याण सिंह ने राजस्थान विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, जन गण मन अधिनायक जय हो, अधिनायक किसके लिए। यह ब्रिटिश समय के अंग्रेजी शासक का गुणगान है। राष्ट्रगान में संशोधन होना चाहिए। यह जन गण मंगलदायक…भारत भाग्य विधाता किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा, मैं रविंद्र नाथ टैगोर के प्रति पूरी श्रद्धा रखता हूं, ‘जन गण मन अधिनायक’ की ‘जगह जन गण मंगलदायक़-भारत भाग्य विधाता’ होना चाहिए। कल्याण सिंह ने कहा कि इसी तरह राज्यपाल के लिए महामहिम की जगह माननीय शब्द का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, क्योंकि ब्रिटिश काल के बाद गवर्नर कभी महान नहीं रहे।

Related Articles

Back to top button