स्पोर्ट्स

रितिका संग विवाह बंधन में बंधे रोहित शर्मा

rohit-1450059564नई दिल्ली। वनडे में दो दोहरा शतक जड़ने वाले इकलौता क्रिकेटर रोहित शर्मा रविवार को अपनी मंगेतर रितिका सजदेह के साथ मुंबई के ताज लैंड्स होटल में शादी के बंधन में बंध गए।
 
इस शादी समारोह में सिक्सर किंग युवराज सिंह और बॉलीवुड स्टार सोहेल खान सहित कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई। शादी के बाद रात आठ बजे से रिसेप्शन का कार्यक्रम हुआ। संगीत सेरेमनी सोमवार को होगी।
 
गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड सिनेतारिका गीता बसरा के साथ घर बसाने वाले भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और स्टार क्रिकेटर नीता अंबानी ने गत दिनों मुंबई में एक खास पार्टी रखी थी। 
इस पार्टी में भज्जी-गीता, रितिका-रोहित के परिवार के अलावा कई बॉलीवुड सितारे, क्रिकेटर और राजनेता पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button