अजब-गजबमनोरंजन

रेखा के कारण हुआ था अक्षय और रवीना का ब्रेकअप!

बॉलीवुड में मस्त-मस्त गर्ल के नाम से मशहूर रवीना टंडन का बुधवार को जन्मदिन है। वो अपना 42 वां जन्मदिन मनाएंगी। रवीना लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। अभी किसी प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने को लेकर कोई खबर भी नहीं है। मगर हां रवीना की लव लाइफ भी कम चर्चा में नहीं रही। आज बात इसी पहलू की।

409005-raveena-tandon

रवीना टंडन का नाम अक्षय कुमार के साथ जोड़ा गया था। बाद में दोनों सितारों ने इस रिश्ते पर मुहर भी लगाई थी। यह और बात है कि समय के साथ यह रिश्ता मजबूत होने के बजाए टूटने की कगार पर पहुंच गया था। हालांकि इसका कारण क्या था। यह आज भी अबूझ पहेही ही है। मसलन फिल्मी गलियारों में बातें तो खूब हुई मगर पुष्टि किसी की नहीं हो पाई।

ऐसी ही एक बात जो जोरों पर थी वो खिलाड़ी कुमार और रेखा के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर थी। जी हां। फिल्म ‘खिलाड़ियों के खिलाड़ी’ के दौरान रेखा और अक्षय ने साथ में काम किया था। इस दौरान यह चर्चा जोरों पर थी कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है। हालांकि आज तक इस बात की पुष्टि या खंडन किसी ने नहीं की है। मगर हां इस पूरी अफवाह का असर शायद रवीना और अक्षय के रिश्ते पर जरूर पड़ा था।

सूत्र बताते हैं कि अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन ने अपना रिश्ता सिर्फ इस बात पर ही तोड़ दिया था। रवीना को अक्षय का ये रवैया बिल्कुल पसंद नहीं था। जबकि चर्चा यह भी थी कि अक्षय चाहते थे कि शादी के बाद रवीना किसी फिल्म में काम न करें जबकि रवीना इस बात के लिए तैयार नहीं थे। खैर बात कुछ भी हो। नतीजा यह रहा कि खिलाड़ी कुमार और रवीना टंडन ने रास्ते अलग कर लिए।

लंबे समय के बाद रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में अक्षय का जिक्र किया था। बकौल रवीना ‘कई बार ऐसा होता है जब कोई रिश्ता नहीं चल पाता। मगर इसका मतलब यह नहीं होता कि आप उसके साथ दोस्ती भी न रखें। अक्षय और मेरा मामला भी कुछ ऐसा ही है।’

बहरहाल इस जन्मदिन पर हमारी यही कामना है कि रवीना टंडन एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बड़े परदे पर लौटें।

Related Articles

Back to top button