अजब-गजबमनोरंजन

रैपर यो यो हनी सिंह का नया लुक देखकर चौंक जाएंगे आप

capture1234ऐसा लगता है कि हनी सिंह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। पिछले कुछ समय से वह फिर लाइम लाइट से गायब हैं। सूत्रों की मानें तो वह इन दिनों फिट होने के लिए बेहद मेहनत कर रहे हैं।

नई दिल्ली। रैपर यो यो हनी सिंह काफी समय से लाइम लाइट से गायब हैं। बॉलीवुड की पार्टियों में भी वह नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन हनी सिंह अगर इन दिनों अपने किसी फैन के सामने आ जाएं, तो वह शायद उन्हें ना पहचान पाए। हनी सिंह को नए लुक में पहचान पाना बेहद मुश्किल है।

हनी सिंह के बारे में कुछ समय पहले खबर आई थी कि वह रिहैब सेंटर में इलाज करा रहे हैं। लेकिन हनी सिंह ने इन खबरों को गलत बताया था, लेकि यह माना था कि वह बाय पोलर डिसऑर्डर नाम की बीमारी के शिकार हो गए हैं। उन्होंने बताया था कि उन्हें भीड़ के बीच घबराहट हो रही थी। ज्यादा शराब पीने का असर ये हुआ कि एक टूर के दौरान उनका मेंटल ब्रेक डाउन हो गया। इसके बाद वह तीन-चार लोगों से एक साथ मिलने से भी घबराने लगे थे।

इसे भी पढ़ें: हनी के गानों पर पाबंदी के बजाए उसका बहिष्कार करें

ऐसा लगता है कि हनी सिंह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। पिछले कुछ समय से वह फिर लाइम लाइट से गायब हैं। सूत्रों की मानें तो वह इन दिनों फिट होने के लिए बेहद मेहनत कर रहे हैं। ‘लुंगी डांस…’ के सिंगर दिन में दो बार जिम में पसीना बहाते हैं और स्पेशल डाइट ले रहे हैं। इन दिनों वह अपने लुक से ज्यादा हेल्थ पर ध्यान दे रहे हैं। शायद यही वजह है कि उनकी मूंछ और दाढ़ी काफी बढ़ गई है। ऐसा भी हो सकता है कि यह हनी सिंह का नया लुक हो, जो किसी वीडियो एलबम में नजर आएं।

 

Related Articles

Back to top button